Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब GPM News: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में दो सड़क हादसे, रेलवे कर्मचारी और बुजुर्ग की मौत Dhamtari News: अस्पताल में इलाज नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों का धरना, रात में गायब मिले डॉक्टर नक्सलगढ़ में AI क्रांति: सुकमा के बच्चे अब सीखेंगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक Crime News: मंदिर जाते समय महिला पर कटर से जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Raipur Crime News: रायपुर पुलिस ने आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार, पंडरी इलाके का मामला Janjgir-Champa News: बेटे के गम में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, पेड़ से लटके मिले शव; इलाके में मातम Dhar Bhojshala Case: भोजशाला के धार्मिक स्वरूप पर सुनवाई टली, जानें 18 फरवरी को क्या होगा? MP Assembly 2026: भागीरथपुरा दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गूंजा 'इस्तीफा' का नार... Shahdol Crime News: बदमाशों ने कियोस्क संचालक को बनाया निशाना, जानलेवा हमले के बाद की लूट

पंजाब में मोबाइल विंग अधिकारियों व ट्रांसपोर्टरों की बढ़ी चिंता, जानें पूरा मामला

20

लुधियाना : राज्य जी.एस.टी. विभाग के मोबाइल विंग के अधिकारियों की कार्यशैली पर विजिलेंस ब्यूरो की निगरानी रहेगी। विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस अधिकारी मोबाइल विंग अधिकारियों की रोड चैकिंग पर कड़ी निगरानी करने वाले हैं, जिससे कई मोबाइल विंग अधिकारियों की रातों की नींदे उड़ सकती है।

जानकारी के अनुसार, मोबाइल विंग अधिकारी समय-समय पर ट्रक और ट्रांसपोर्ट वाहनों की जांच करते हैं लेकिन कुछ अनियमितताओं को लेकर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठते रहे हैं। इस कड़ी में अब विजिलेंस ब्यूरो अधिकारियों की तफ्तीश में जुट चुका। विभाग के भीतर यह खबर तेजी से फैल रही है कि जांच के दायरे में आने से मोबाइल विंग के कई अधिकारी असमंजस में हैं। इसमें लुधियाना और जालंधर मोबाइल के अधिकारी होने की संभावना बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार जिन बड़े ट्रांसपोर्टरों की गाड़ियां मोबाइल विंग अधिकारियों की सैटिंग और मिलीभगत के साथ आसानी से पार हो जाती थी, अब उन्हें भी चैकिंग के लिए रोका जाएगा। वहीं, इस निगरानी के असर का सीधा प्रभाव बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के काम पर भी देखा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो खबर आने के बाद बड़ी ट्रांसपोर्ट कम्पनियों ने अपने कामकाज को कम करने का फैसला किया है, जिससे मालवाहक गाड़ियों की संख्या में कमी आएगी। जैसे-जैसे जांच और निगरानी तेज होगी, ऐसे में यह देखना होगा कि जी.एस.टी. विभाग की कार्यशैली में कितनी पारदर्शिता आती है और सिस्टम की साख कितनी मजबूत होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.