Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ... सोपोर में आतंकियों के मददगारों पर बड़ा प्रहार: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े 26 ठिकानों पर पुलिस और CRPF क... सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ...

गुना में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत ! बहू ने आधी रात को बेसुध हालत में देखा, सिर पर मिले चोट के निशान

73

आरोन: गुना जिले के आरोन में एक 75 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला सोमवार रात अपने घर में बेसुध पड़ी मिली और उसके सिर में चोट के निशान थे। महिला की सांसे चल रही थी परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, आरोन निवासी पुष्पा बाई जैन (75) अपनी बहू के साथ रहती थीं। उनके एक बेटे की पिछले साल मौत हो चुकी है, जबकि दूसरा बेटा पास ही रहता है। सोमवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने गई थी।

बहू को वह जमीन पर बेसुध मिली

परिजनों ने बताया कि रात करीब एक बजे बहू को वह जमीन पर बेसुध पड़ी मिलीं और उनके सिर से खून बह रहा था। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अस्पताल ले जाते समय वह होश में थीं, लेकिन अधिक खून बहने से रास्ते में उसकी मौत हो गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.