Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

‘हम तो चोर लोग हैं…’, पूर्व विधायक ने कह दी ऐसी बात, अपनी हंसी नहीं रोक पाए लोग

8

उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने एक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा बयान दिया कि वहां बैठे लोगों के होश उड़ गए. वह यह नहीं समझ पाए कि आखिर नेताजी क्या बोल रहे हैं. बाद में हंसी-मजाक के साथ इस मामले को संभालने की कोशिश की गई. बता दें कि बड़नगर तहसील के ग्राम ब्राह्मण बरोदा में शीतला माता मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा और पांच दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य रामप्रसाद पंड्या, पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने कहा कि यह भले ही छोटा सा गांव है, लेकिन यहां धर्म के प्रति आस्था है. जो हम लोग हैं, वह सब चोर लोग हैं. आज भी लोग हमेशा हमारी सेवा में तत्पर रहते हैं, लेकिन जो लोग जनप्रतिनिधि बनते हैं, उन्हें अपना काम ईमानदारी से करना चाहिए.

वीडियो हो रहा जमकर वायरल

बताया जाता है कि पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई के द्वारा दिए गए इस बयान का वीडियो बड़नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे उज्जैन जिले में जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसके अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. कुछ तो यह भी पता लगाने में जुटे हुए हैं कि आखिर पूर्व विधायक द्वारा सबको चोर कहे जाने के पीछे उनकी क्या मंशा है.

पहले भी सुर्खियों में रहे हैं पूर्व विधायक

ऐसा नहीं है कि पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने पहली बार इस प्रकार का बयान नहीं दिया है. इसके पहले भी पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई कई बार इस प्रकार के बयान दे चुके हैं, जो कि पहले भी सुर्खियों में बने रहे हैं. याद रहे कि 10 साल तक विधायक रहे शांतिलाल धबाई इससे पहले भी चर्चा में रहे हैं. कभी रंगपंचमी पर थिरकते हुए वीडियो वायरल हुआ तो कभी एसडीएम के साथ विवाद को लेकर लेकर सुर्खियों में रहे.

SDM निधि सिंह से विवाद का वीडियो भी हुआ था वायरल

बताया जाता है कि जुलाई 2022 में बड़नगर के ग्राम बंग्रेड में पानी निकासी को लेकर पूर्व विधायक का एसडीएम निधि सिंह से उस समय विवाद हो गया था, जब वह इलाके में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जेसीबी लेकर पहुंची थीं. तभी पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने पानी निकासी का तरीका बदलने पर एसडीएम निधि सिंह के साथ अभद्र व्यवहार किया था. इसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.