Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ऑपरेशन बंगाल क्या है? PM के बयान के बाद TMC-बीजेपी आमने-सामने

45

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद ‘ऑपरेशन बंगाल’ का उल्लेख करते ही पश्चिम बंगाल की सियासत में हलचल मच गई है. इस बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है, जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बीजेपी पर बंगाल को आतंकी राज्य की तरह पेश करने का आरोप लगाया है, वहीं बीजेपी इसे जनता तक सच्चाई पहुंचाने की मुहिम बता रही है.

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, बीजेपी हमारे राज्य और हमारे लोगों को आतंकी की नजर से देख रही है. यह अत्यंत निंदनीय है. जब देश की सुरक्षा की बात होती है, तब टीएमसी सेना और ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन करती है, लेकिन जब बात बंगाल की होती है, तो बीजेपी सिर्फ बदनामी करती है.

बीजेपी ऑपरेशन बंगाल को क्या बता रही?

वहीं बीजेपी का दावा है कि ‘ऑपरेशन बंगाल’ का मकसद सिर्फ राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और ममता बनर्जी सरकार की विफलताओं को जनता के सामने लाना है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस अभियान के तहत पार्टी पूरे राज्य में जनसंपर्क करेगी और बताएगी कि पिछले 15 वर्षों में तृणमूल सरकार ने किस तरह जनता को ठगा.

उन्होंने आरोप लगाया कि कोयला घोटाला, मवेशी तस्करी, SSC भर्ती घोटाले से लेकर महिलाओं के खिलाफ अपराध, अराजकता, घुसपैठ और आतंकी गतिविधियों तक, ममता सरकार ने राज्य को गर्त में धकेल दिया है.

बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है- अग्निमित्रा पॉल

बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल ने इस अभियान को सीधे ममता बनर्जी की सत्ता को चुनौती बताते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन बंगाल’ एक रणनीति है जिससे ममता सरकार को उखाड़ फेंका जाए. बंगाल की जनता अब परिवर्तन चाहती है. ममता की तुष्टिकरण की राजनीति खत्म होनी चाहिए. हालांकि बीजेपी यह भी स्पष्ट कर रही है कि ‘ऑपरेशन बंगाल’ का किसी सैन्य कार्रवाई या ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से कोई लेना-देना नहीं है.

लेकिन विपक्ष का मानना है कि बीजेपी ‘ऑपरेशन’ जैसे शब्दों का प्रयोग कर लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रही है और बंगाल की गरिमा को चोट पहुंचा रही है. अब देखना यह है कि ‘ऑपरेशन बंगाल’ वाकई जनता के मुद्दों पर केंद्रित अभियान बनता है या चुनावी हथकं

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.