Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

माता-पिता के बाद भाई के लिए बरसा तेज प्रताप यादव का प्यार, तेजस्वी से कहा- हर साजिश करूंगा बेनकाब, फिर किया जयचंद का जिक्र

26

बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल होने के बाद चर्चा में बने हुए हैं. पहली बार उन्होंने परिवार को लेकर रविवार सुबह एक पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कुछ जयचंदों के बारे में चर्चा की थी. इस पोस्ट के बाद से ही सियासी बवाल मचा हुआ है. इसके बाद से ही लोग जयचंद को लेकर सवाल कर रहे हैं. इसके बाद तेज प्रताप यादव की एक और पोस्टर सामने आई है. इस पोस्ट में उन्होंने तेजस्वी यादव को अर्जुन बताया है.

तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों ,तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकेगा. कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नही. हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा. बस मेरे भाई भरोसा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं,फिलहाल दूर हूं लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा. मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना,जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी.

तेजप्रताप की इस पोस्ट के बाद राजद के भीतर चल रहे आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आए हैं. तेज प्रताप के अनुसार, कुछ लोग पार्टी और परिवार में दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने अपने संदेश में लिखा, कुछ जयचंद जैसे लालची लोग मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं.

पहले किया था माता-पिता के लिए पोस्ट

पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निलंबित होने के बाद तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने माता-पिता को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और. पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.