Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब भर में छुट्टियों का ऐलान, इतने दिनों तक बंद रहेंगी Courts

39

लुधियाना : गर्मियों की छुट्टियों के चलते राज्यभर की सेशन सत्र व निचली अदालतें बंद रहेंगी। 1 जून से लेकर 30 जून तक अदालतों में सिविल मामलों की रैगुलर सुनवाई नहीं होगी, जबकि 13 जून तक अदालतों में फौजदारी काम जारी रहेगा। जिला बार संघ के सदस्य वकील नितिन कपिला ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ की जिला व तहसीलों के अन्तर्गत आने वाली सभी अदालतो में 1 जून से 30 जून तक दीवानी मामलों की नियमित सुनवाई नहीं होगी, जबकि 1 जून से 13 जून तक अदालतों में फौजदारी मामलों की नियमित सुनवाई होती रहेगी।

16 जून से 30 जून तक फौजदारी मामलों की भी सुनवाई नहीं होगी व अदालतें छुट्टियों के चलते पूर्ण तौर पर बंद रहेंगी। वहीं छुट्टियों के दौरान आने वाले जरूरी मामलों, जमानतों व स्टे आदि की सुनवाई के लिए जिला एवं सैशन जज सुश्री हरप्रीत कौर रंधावा द्वारा निचली अदालतों व सैशन सत्र पर न्यायाधीशों की ड्यूटिया लगा दी गई हैं। इस संबंधी एक लिस्ट भी जारी की गई है जिसके मुताबिक़ तिथि के मुताबिक़ न्यायाधीश अदालतों में बैठकर आने वाले जरूरी मामलों की सुनवाई करेंगे, ताकि छुट्टियों के चलते लोगों को कोई परेशानी न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.