Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

सिक्किम में बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, 1500 टूरिस्ट फंसे, 8 पर्यटकों की तलाश भी रोकी

26

सिक्किम के मंगन में कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश ने चारों तरफ तबाही मचा दी है. लगातार भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से कई सड़कों का रास्ता बंद हो गया, जिससे उत्तरी सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में करीब 1,500 पर्यटक फंस गए. दूसरी ओर, बारिश की वजह से तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया और 8 पर्यटक जो लापता थे, उनकी तलाश को स्थगित कर दिया गया. प्रशासन ने कहा कि चुंगथांग से लाचेन और लाचुंग को जोड़ने वाली सड़क सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है.

दरअसल, मंगन जिले में गुरुवार रात को तीस्ता नदी में एक पर्यटक वाहन गिर गया, जिसमें 11 लोग सवार थे. नदी में वाहन गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. इसी दुर्घटना में अन्य 8 लोग लापता हो गए थे, जिनकी तलाश की जा रही थी, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने से उनकी तलाश रोक दी गई है.

लाचेन में 115 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे

मंगन के एसपी सोनम देचू भूटिया ने कहा कि लाचेन में 115 पर्यटक और लाचुंग में 1,350 पर्यटक फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा कि कई जगहों पर भूस्खलन की वजह से दोनों दिशाओं के निकास बंद कर दिए गए हैं. इसीलिए पर्यटकों को यह सलाह दी जाती है कि इस स्थिति में वह जहां हैं वहीं रहें. सड़कें पूरी तरह खुल जाने के बाद ही वह किसी दूसरी जगह जाएं. अधिकारियों का कहना है कि जिले में पूरे दिन लगातार भारी बारिश होती रही, जिससे आम लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश की वजह से कई सेवाएं स्थगित

अधिकारियों ने बताया कि तेज बारिश की वजह से शुक्रवार दोपहर को ही बिजली कटौती कर दी थी, जो आज शाम को बहाल की गई है. जबकि अभी तक पेयजल की सुविधा पूर्ण रूप से बहाल नहीं की गई है. करीब 24 घंटे बाद दोपहर करीब 3 बजे मोबाइल संपर्क चालू हुआ. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने की वजह से लाचुंग सड़क का रास्ता बंद हो गया था जिसे आज शाम बहाल कर दिया गया.

मौसम में सुधार होने पर तलाश फिर से शुरू होगी

मंगन के जिला कलेक्टर अनंत जैन ने कहा कि मौसम में सुधार होने पर 8 लापता पर्यटकों को तलाशने का काम फिर से शुरू किया जाएगा. वह उसी जगह तैनात है जहां पर्यटक वाहन गिरा था. उन्होंने कहा कि तेज बारिश और तीस्ता नदी में उफान की वजह से 8 लापता व्यक्तियों की तलाश में रुकावट आ गई थी. मौसम की स्थिति में सुधार होते ही खोज फिर से शुरू होगी. उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर नदी के किनारे चार पहचान पत्र और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए है, जिसकी पहचान की जा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.