Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

भारत-पाकिस्तान के बीच पुल की जगह कुश्ती का अखाड़ा बना कश्मीर : मुफ्ती

30

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का कहना है कि उनकी पार्टी सत्ता हथियाने के लिए नहीं बनी है. लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी ने कश्मीर की हालत देखी है. मुफ्ती ने कहा कि अगर उन्होंने बीजेपी के एजेंडे का समर्थन किया होता तो आज वो मुख्यमंत्री होती. लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के राजनीतिक एजेंडे और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि पीडीपी ने बीजेपी के साथ सहयोग किया, क्यों क्योंकि हमने उनके साथ शर्तों पर सरकार बनाई

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीडीपी एक पुल है, हमने सामूहिक रूप से बीजेपी की कई चीजों को रोका. उन्होंने कहा कि मुझे कुर्सी का लालच नहीं है, मैं बीजेपी के साथ बने रहकर इसे बनाए रखती. लेकिन मैंने राजनीतिक एजेंडे और अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया. उन्होंने कहा कि पीडीपी सत्ता हथियाने के लिए नहीं बनी है.

‘भारत और पाकिस्तान के बीच पुल बने कश्मीर’

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उन्होंने कहा कि केवल 3 साल शासन किया और कई ऐतिहासिक कदम उठाए. उनका मकसद कश्मीर को दलदल से बाहर निकालना था. उन्होंने कहा कि कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच एक पुल होना चाहिए था लेकिन यह युद्ध के लिए कुश्ती का अखाड़ा बन गया है. मुफ्ती ने कहा कि केवल एक समूह यानी पीडीपी ही है जो युद्ध के बीच शांति की बात कर रही है.

‘पीडीपी ने सिर्फ शांति की वकालत की’

इसके साथ ही उन्होंने नेशनल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में कहा है कि बालाकोट क्या है, इससे अधिक किया जाना चाहिए. उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में सिंधु जल संधि को खत्म करने के लिए कहा था. उन्होंने कहा कि ऐसे बयान भड़काऊ हैं. केवल पीडीपी ने शांति की वकालत की है. उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि जब दो शक्तिशाली संस्थाएं लड़ती हैं तो घास नष्ट हो जाती है.विकास तब होगा जब शांति होगी.

‘युद्ध से कश्मीरस तबाह हो जाएगा’

इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर जम्मू कश्मीर को इस संकट से बाहर निकलना है तो भारत पाकिस्तान को कश्मीर को पुल बनाना होगा और पीडीपी यह कर सकती है. उन्होंने कहा कि हम कभी युद्ध नहीं चाहते. भगवान न करे अगर युद्ध हुआ, तो यह युद्ध पूरी दुनिया को नष्ट कर देगा, कश्मीर सबसे पहले तबाह. उन्होंने कहा कि जब पीडीपी मजबूत होगी, जम्मू कश्मीर मजबूत होगा, भारत मजबूत होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.