Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्या भारत में भी ZEN-Z बगावत कर सकता है? क्या बोले ABVP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

20

सतना : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी सोमवार को सतना पहुंचे. उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा “भारत का जेन-जी (ZEN-Z) भारत माता की जय का विचार है. भारत की ZEN-Z राष्ट्रभक्ति युवा है. उसको भ्रमित करना बहुत ही कठिन है. यहां के युवा कभी बगावत नहीं कर सकते. बांग्लादेश और नेपाल जैसे देश में युवाओं को लोगों ने भ्रमित किया. यहां ऐसा करना संभव नहीं है.”

भारत का युवा देश के साथ खड़ा है

एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी का कहना है “यह जेन जी शब्द थोड़ा फैशनेबल है. जिनका जन्म सन् 2000 के बाद हुआ, यानी इंटरनेट के जमाने में हुआ, उनकी इनफॉरमेशन बहुत फास्ट है. एक टर्मिनोलॉजी आ गई जेनरेशन जी. भारत के जनरेशन जी में आप देखिए, भारत के राष्ट्रीय विचार हैं. दिल्ली, हैदराबाद, चंडीगढ़ एवं उड़ीसा विश्वविद्यालय में विद्यार्थी परिषद के ही अध्यक्ष बने हैं. इसी से पता चल रहा है कि भारत का युवा भारत के विचार के साथ है.”

भारत की युवा पीढ़ी त्याग की परंपरा मानती है

रघुराज किशोर तिवारी ने कहा “देशभर में लेफ्ट विचारधारा भ्रमित करने का काम करती है. भारत में जाति विद्वेष फैलाने का काम करता है, ऐसे प्रयास कभी सफल नहीं हो सकता. क्योंकि हमारे देश का युवा पीढ़ी में त्याग की परंपरा है. देश के पूर्वजों का जो वैभवशाली इतिहास है, उस पर गर्व करता है और उसके अनुसार चलने का प्रयास करता है.

“आज जेन जी के युवाओं के प्रयास के कारण भी भारत आज चौथी इकोनॉमी बन गया है. इकोनॉमी में भारत अब जापान से आगे आ गया है. अगले साल हम तीसरे स्थान पर आ जाएंगे. यह सब यूथ के कारण हो रहा है.”

इंदौर कांड की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए

रघुराज किशोर तिवारी ने इंदौर में दूषित पानी को लेकर कहा “वैसे विद्यार्थी परिषद छात्रों व शिक्षकों के बीच काम करने वाला संगठन है. उसका कोई राजनीतिक विषयों में बहुत कमेंट नहीं होता. फिर भी समाज में ऐसा विषय है तो मेरा ऐसा सोचना है कि ऐसे विषयों पर प्रशासन को संवेदनशीलता से विचार करना चाहिए और जिस कारण से ऐसी घटना हुई, उसकी पुनरावृत्ति ना हो, इस पर काम करना चाहिए.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.