Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

हर डॉट बॉल पर एक पेड़, गेमिंग ऐप लांच करने वाली पहली लीग…MPL में महानार्यमन सिंधिया की नई पहल

8

मध्यप्रदेश के क्रिकेट का सबसे बड़ा दंगल एमपीएल 2025 आगामी 12 तारीख़ से शुरू होने जा रहा है. इस साल 7 पुरुष टीमें और 3 महिला टीमों के बीच मुकाबला होगा. सारे मैच ग्वालियर के नए बनाए गए स्टेडियम माधव राव सिंधिया में होने जा रहे हैं. कल इंदौर में टीम रीवा जागुवार्स की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एमपीएल के चेयरमैन महानार्यमन सिंधिया ने एमपीएल के ग्रीन इनीशिएटिव की घोषणा हुई और साथ एमपीएल का गेमिंग ऐप भी लांच किया गया.

हर डॉट बॉल पर लगेंगे एक पेड़

आईपीएल के तर्ज पर अब एमपीएल में भी हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाया जाएगा. महानआर्यमन सिंधिया ने कहा कि देश के हर राज्य में हरित क्रांति की जरूरत है. और माननीय प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम भी पूरे भारत में चल रहा है. एमपीएल भी अपनी जिम्मेदारी समझता है. इसलिए एमपीएल के दूसरे संस्करण में हम भी अब हर डॉट बॉल पर एक पेड़ लगाएगा ताकि मध्यप्रदेश का पर्यावरण और बेहतर हो सके.

एमपीएल क्रिकेट क्लाश का हुआ लांच

महानार्यमन सिंधिया ने एमपीएल के क्रिकेट गेमिंग ऐप को भी किया लांच किया. एमपीएल क्रिकेट क्लैश को प्ले स्टोर और आई फ़ोन के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. इस खेल में प्लेयर अपनी प्रोफाइल चुन सकते हैं और एमपीएल के अपनी पसंदीदा टीम को अपना बना सकते है और खिलाड़ी चुन कर बैटिंग करना शुरू कर सकते हैं.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया संदेश

एमपीएल के ग्रीन इनिशियेटेटिव व क्रिकेट गेमिंग ऐप लांच के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी वीडियो माध्यम से संदेश दिया. केंद्रीय मंत्री ने एमपीएल की लगातार मिल रही सफलता को लेकर सभी टीम के मालिकों व खिलाड़ियों की सराहना की. साथ ही इस साल की सफलता को लेकर शुभकामनाएं भी दी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.