Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, सरकार ने माफिया को दी कड़ी चेतावनी

23

पंजाब सरकार ने अवैध शराब के कारोबार को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कह दिया है कि अवैध शराब पर जीरो टोलरेंस नीति अपनाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को संदेश दिया है कि अगर कोई भी अवैध शराब बनाएगा या उसे बेचेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान खुलासा करते हुए कहा कि बठिंडा में शराब की बड़ी रेड की गई है। 2 ट्रकों से 80,000 लीटर इथेनॉल जब्त की गई है। ई.एन.ए. की तस्करी हो रही है। शराब बनाने के लिए सैनिटाइजर और अन्य प्रोडेक्ट्स गलत तरीके से इस्तेमाल किए जा रहे हैं जो लोगों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि गुजरात नंबर ये दोनों ट्रक दूसरे राज्य में तस्करी कर रहे थे जिन्हें एक्साइज विभाग ने रंगे हाथों पकड़ा है। प्रैस कॉन्फ्रैंस के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार की ओर से सख्त चेतावनी दी गई है कि पंजाब में इस तरह का अवैध शराब का खेल अब नहीं चलेगा।

बता दें कि पंजाब सरकार ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा एक्शन लेते हुए अवैध शराब बनाने की एक बड़ी खेप का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दूसरे राज्यों में अवैध शराब बेचने वाले मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है, जो लंबे समय से एक्टिव था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.