Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी

जिसके रेप-मर्डर केस में तीन लोगों को हुई थी जेल, 18 महीने बाद जिंदा लौटी; हैरान कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री

23

मध्य प्रदेश के झाबुआ से एक हैरान और परेशान करने वाली खबर आई है. यहां एक युवती का साल 2023 में अपहरण हुआ था. अगले दिन उसकी बॉडी मिली थी. परिजनों ने उसके शव की पहचान की और रेप एवं हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. इस मामले में तीन लोगों को जेल भी हुई, लेकिन वहीं युवती 18 महीने बाद जिंदा लौट आई. उसे सही सलामत देखकर परिजन भी हैरान रह गए. तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस इस खबर से परेशान हो गई.

पुलिस की परेशानी इस बात को लेकर थी कि इतने दिन ये युवती कहां रही? इसके अलावा दूसरा बड़ा सवाल यह कि वह कौन थी, जिसका इस युवती के परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया? इसी के साथ तीसरा सवाल यह भी है कि उस शव का इस युवती के रूप में परिजनों ने पहचान कैसे कर ली? इन तीनों सवालों को केंद्र में रखते हुए पुलिस ने इस मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है. उधर, नई जानकारी सामने आने के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने इस युवती की हत्या के आरोप में पकड़े गए तीन आरोपियों में से एक को जमानत दे दी है.

हैरान कर देगी असली कहानी

पुलिस के पास यह युवती खुद को जिंदा बताने के लिए अपना आधार कार्ड और वोटर कार्ड लेकर पहुंची थी. उसने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसलिए वह अगस्त 2023 में अपने घर वालों को बिना बताए प्रेमी के साथ चली गई थी. उसके प्रेमी ने एक साल तक उसे कोटा में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप किया. इस दौरान वह घर वालों से भी बात नहीं करने देता था. इसके बाद उसने उसे 5 लाख रुपये में किसी और को बेच दिया. पीड़िता के मुताबिक वह बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छूट कर भाग पायी है.

घर आने पर पता चली उसके मरने की कहानी

युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसे पता ही नहीं था कि घर वापस लौटने के बाद उसे पता चला है कि उसका अंतिम संस्कार हो चुका है. उसने बताया कि उसे यह भी नहीं पता कि उसके कपड़े उस महिला के पास कैसे पहुंचे, जिसका शव 18 महीने पहले मिला था. इसलिए घर लौटने पर पूरी कहानी सामने आने के तत्काल बाद वह पुलिस के पास पहुंच गई. उसने सबूत दिए कि वह मरी नहीं, बल्कि जिंदा है और खुद प्रताड़ित है.

निर्णायक दौर में है मुकदमा

उधर, इस युवती के साथ रेप और मर्डर केस में मुकदमा निर्णायक दौर में पहुंच गया है. केवल एक गवाह की गवाही बाकी है. हालांकि अब पुलिस की ओर से पेश ताजा रिपोर्ट को देखने के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के इंदौर बेंच ने एक आरोपी को जमानत दे दी है. वहीं पूरे मामले की विधिवत जांच के आदेश दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.