Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लिफ्ट में फंसा था बेटा, बचाने दौड़े पिता को आ गया हार्ट अटैक; मौत से मचा हड़कंप

14

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां अपने बेटे को लिफ्ट में फंसे देखकर एक व्यक्ति को ऐसा सदमा लगा कि उन्हें मौके पर ही हार्ट अटैक आ गया और जमीन पर गिर कर उनकी मौत हो गई. घटना भोपाल में मिसरोद जाट खेड़ी स्थित पॉस कॉलोनी निरुपम रॉयल पॉम विला का है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक इस कॉलोनी के फ्लैट नंबर 307 में रहने वाले ऋषिराज भटनागर (51) के घर में पत्नी और दो बेटे हैं. वह खुद बीमा और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. वहीं उनकी पत्नी एक निजी स्कूल में टीचर हैं.बड़ा बेटा हर्षित इसी साल 12वीं पास किया है, जबकि छोटा बेटा देवांश 8 साल का है. सोमवार की रात खाना खाने के बाद ऋषिराज बिल्डिंग के पास लॉन में टहल रहे थे. यहीं पर उनका छोटा बेटा देवांश भी खेल रहा था.

लिफ्ट फंंसते देख सदमे में आए पिता

थोड़ी देर बाद ऋषिराज ने बेटे को घर जाने के लिए कहा. इसके बाद देवांश जैसे ही अपने फ्लैट में जाने के लिए लिफ्ट में घुसा अचानक से लाइट चली गई और वह अंदर फंस गया. उसे फंसा देखकर ऋषिराज दौड़ कर गार्डरूम में गए और जेनरेटर चलवाया. इतने में उन्हें झटका लगा और जमीन पर गिर गए. संयोग से इतने में लाइट भी आ गई और लिफ्ट का दरवाजा खुल गया. उनका बेटा तो सुरक्षित बाहर आ गया, लेकिन इतने समय में खुद ऋषिराज की मौत हो चुकी थी.

जांच कर रही पुलिस

आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के मुताबिक ऋषिराज की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है. संभावना जताई कि उन्हें बेटे के लिफ्ट में फंसने की वजह से सदमा लगा होगा और इसी सदमे की वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया होगा. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.