Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पत्नी को बोले- साथ में खाएंगे खाना…. फिर अपराधियों के साथ मुठभेड़ में हो गए शहीद; कांस्टेबल सौरभ की शहादत पर शामली में पसरा मातम

46

गाजियाबाद के नाहल में बदमाशों की गोली से शहीद कांस्टेबल सौरभ देशवाल ने दबिश पर निकलने से पहले अपनी पत्नी को फोन किया था. कहा था कि अभी कहीं जा रहे हैं, लौटकर आते हैं तो साथ में खाना खाएंगे. घर में पत्नी उनका इंतजार कर रही थी. वह खुद तो नहीं आए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनकी मौत की खबर आ गई. इस खबर के बाद से ही उनके घर में मातम का माहौल है. पत्नी आयुषी का रो-रोकर बुरा हाल है. उसे बार-बार दौरे पड़ रहे हैं.

घर वाले उसे समझाने की खूब कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह हर किसी से यही सवाल कर रही है कि दो बच्चों के साथ यह पहाड़ जैसी जिंदगी अकेले कैसे काटेगी. शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में देव गांव के रहने वाले नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ देशवाल पुलिस पार्टी के साथ रविवार की रात गाजियाबाद के नाहल गांव में दबिश देने गए थे. इस दौरान बदमाशों के साथ आमना सामना हुआ. जिसमें उन्हें गोली लग गई थी. इस घटना में गंभीर रूप से घायल सौरभ की इलाज के दौरान मौत हो गई.

2017 में हुए भर्ती

सौरभ देशवाल अपने घर में इकलौते कमाने वाले थे. वहीं उनके पिता उत्तम कुमार और बड़े भाई रजत देशवाल गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते है. बचपन से ही पुलिस फोर्स में जाने की इच्छा रखने वाले सौरभ ने अपनी मेहनत के दम पर पुलिस में नौकरी तो हासिल कर ली, लेकिन मुश्किल से 8 साल के कार्यकाल में ही वह शहीद हो गए. पुलिस फोर्स में आने के बाद उनके साहस और दिलेरी की वजह से हमेशा उन्हें एसओजी टीम में पोस्टिंग मिली. लेकिन यही साहस और दिलेरी उनकी जान पर भारी पड़ गई.

तीन दिन पहले हुई पिता से बातचीत

कांस्टेबल सौरभ के पिता उत्तम कुमार ने बताया कि तीन दिन पहले उनकी सौरभ से बात हुई थी. वह जल्द गांव आने की बात कह रहे थे, लेकिन यह किसको पता था कि अब वह कभी नहीं आएंगे. वहीं बड़े भाई रजत ने बताया कि घटना से कुछ घंटे पहले ही उनकी बात हुई थी. उन्होंने बताया कि सौरभ ने शामली के सेंट फ्रांसिस स्कूल से दसवीं तक की पढ़ाई की थी. इसके बाद उसने सिल्वर बेल्ट से 12वीं और सिल्वर मैनेजमेंट से बीकॉम की पढ़ाई किया. पढ़ाई के दौरान ही वह साल 2017 में यूपी पुलिस में भर्ती हो गया था.

नोएडा पुलिस ने दिया एक दिन का वेतन

कांस्टेबल सौरभ के परिजनों के लिए नोएडा पुलिस संबल बनेगी. इसकी पहल खुद नोएडा पुलिस कमिश्नर ने की है. उन्होंने ऐलान किया कि वह अपनी तनख्वाह से एक लाख रुपये शहीद के परिजनों को देंगी. इसी के साथ नोएडा पुलिस र्फोस ने भी सर्व सहमति से एक दिन का वेतन सौरभ के परिजनों को देने की घोषणा की है. यह राहत राशि सरकार से मिलने वाली राहत राशि से अलग है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.