Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 340 वाहनों पर हुई वैधानिक क... धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हो... धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग... पूर्व CM भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका नहीं: पाटन चुनाव याचिका पर HC के आदेश में दखल से इ... छत्तीसगढ़ MBBS-BDS प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें अंतिम तिथि और आवेदन शुल्क जालंधर में 700 पेटी अवैध शराब मिलने पर सियासी बवाल! BJP ने एक्साइज कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष...

शहद और मलाई का ऐसे करें इस्तेमाल, चेहरा करेगा ग्लो

29

चेहरे को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए महिलाएं और पुरुष कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं. वहीं कुछ लोग नेचुरली तरीके अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं. यह भी काफी असरदार माने जाते हैं. एलोवेरा जैसे पौधे या फिर रसोई में मौजूद हल्दी जैसे औषधीय गुणों से भरपूर चीजों का उपयोग भी स्किन केयर के लिए किया जाता है. उन्हीं में एक शहद और मलाई भी है.

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं. साथ ही यह स्किन को हाइड्रेट करने और नमी बनाए रखने में मदद करता है. मलाई भी स्किन को नमी पहुंचाने और उसे सॉफ्ट बनाने में मदद करती है. ऐसे में आप इसका उपयोग कई तरीको से कर सकते हैं. जिससे आपको नेचुरली ग्लोइंग स्किन मिले.

मलाई को चेहरे पर लगाना भी फायदेमंद होता है, खासकर जिन लोगों को स्किन ड्राई हैं. इसे लगाने से स्किन मॉइस्चराइजर रहती है. इसके अलावा टैनिंग को भी कम किया जा सकता है. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन को सनटैन और सनबर्न की समस्या से बचाव करने में मदद करते हैं. साथ ही स्किन पर मौजूद गंदगी को हटाने में मदद मिलती है. चेहरे पर मलाई लगाने से चेहरे पर ड्राइनेस के कारण होने वाली इरिटेशन से राहत मिल सकती है.

शहद और मलाई

एक चम्मच शहद और 1 चम्मच ताजी मलाई लें और उसे कटोरी में अच्छी तरह से मिक्स करें. इसका एक सॉफ्ट पेस्ट बना लें. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद पानी से साफ कर लें. ध्यान रखें आंखों के आसपास के हिस्से को छोड़कर पूरे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करें.

मलाई और हल्दी

मलाई और हल्दी दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होती है. इसे फेस पैक को लगाने से भी बेहतर रिजल्ट्स नजर आ सकती है. इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर लें. इन तीनों चीजों अच्छे से मिलाकर सॉफ्ट पेस्ट बना लें. इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखने के बाद गुनगुने या नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें. जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई है, उनके लिए यह ज्यादा सही रहेगा.

मलाई, शहद और एलोवेरा

2 बड़े चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच शहद और 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर सॉफ्ट पेस्ट बना लें. इसे 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं रखने के बाद फेस वॉश करें. यह फेस पैक स्किन को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.