Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बदल जाएगा चांदनी चौक! अब नहीं दिखेगा बिजली के तारों का मकड़जाल, रेखा सरकार के इस नए प्लान से चमकेगी ... रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: गैस रेगुलेटर ठीक करते ही भभकी आग, घर में मची चीख-पुकार और जिंदा जल गई... बड़ी खबर: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर कड़ा शिकंजा! मेडिकल रिपोर्ट में हुई यौन उत्पीड़न की पुष्टि... Kashmir News: कश्मीर में बदलाव की नई तस्वीर, बंदूक की जगह अब खिलाड़ियों के स्किइंग बोर्ड दिखा रहे है... खौफनाक सच! जिस एक्सप्रेसवे पर दौड़ती हैं गाड़ियां, उसके नीचे दफन है मासूम टिल्लू; 6 साल बाद पिता ने ... Ajit Pawar Death Case: अजित पवार मौत मामला: हादसा या बड़ी साजिश? CID जांच में अब तक हुए ये बड़े खुला... Crime News: नौकरानी ने रची ‘स्पेशल 26’ वाली कहानी, ED की फर्जी रेड डालकर साफ कर दिया मालिक का घर Justice For Tillu: मासूम टिल्लू केस: 100 DNA टेस्ट के बाद अब NHAI और मौसम विभाग से मांगी गई मदद, क्य... बड़ी खबर: AI समिट के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन! 5 आरोपियों की रिमांड प... अजब-गजब: 37 साल से नहीं सोए और 16 साल तक रहे मौन! बागपत के इस पुजारी की तपस्या देख विज्ञान भी हैरान

सहारनपुर में सपा की महिला नेता से छेड़छाड़! अखिलेश यादव के करीबी पर आरोप, बोली- मुझे जान से मार देना चाहता है…

11

समाजवादी पार्टी में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रही. सहारनपुर की रहने वाली सपा नेता और पूर्व में पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव रहीं एक महिला नेता ने अपनी ही पार्टी के नेता उमंग जैन मित्तल पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. कहा कि विरोध करने पर उमंग जैन मित्तल ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की. बताया जा रहा है कि उमंग जैन मित्तल अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं. मामला सामने आने के बाद सहारनपुर में हड़कंप मच गया है.

खुद सपा के ही नेताओं ने उमंग जैन मित्तल की निंदा की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. सपा की महिला विंग में राष्ट्रीय महासचिव रहीं पीड़िता शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जनकपुरी थाने पहुंची थीं. उन्होंने उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेता उमंग जैन मित्तल पर गंभीर आरोप लगाए. कहा कि वह कई दिनों से उनके साथ छेड़खानी कर रहे हैं. यही नहीं, उमंग ने उनके लिए कई बार आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और गाली गलौज की.

गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पार्टी फोरम में शिकायत की और कई गणमान्य नेताओं को अवगत कराया. बावजूद इसके उमंग जैन मित्तल उनके साथ लगातार अभद्रता करता रहा. पीड़िता के मुताबिक शनिवार को ही वह पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर वापस लौट रही थीं. इस दौरान पार्टी नेताओं के काफिले में शामिल उमंग जैन मित्तल ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया. इस दौरान उमंग ने उनकी हत्या की भी कोशिश की. पुलिस को दिए शिकायत में पीड़ित सपा नेता ने उमंग जैन मित्तल से अपनी जान का खतरा बताया है.

उमंग जैन मित्तल ने दी सफाई

उन्होंने पुलिस से इस संबंध में तत्काल मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है. उधर, इस घटना को लेकर सपा नेता उमंग जैन मित्तल ने सफाई दी है. कहा कि पीड़िता उनकी छोटी बहन जैसी हैं. कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं. जिस जगह को शिकायत में घटनास्थल बताया गया है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. इन्हें चेक कराने पर दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. उधर, पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.