Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...

‘चारपाई लेकर आओ, हमें यहां…’, मंडप पर बैठे दूल्हे ने की अजीब फरमाइश, दुल्हन के पिता ने तोड़ दी शादी

35

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शादी के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने की कसम लेने के बाद भी एक चारपाई के लिए रिश्ता टूटने का मामला सामने आया है. शुक्रवार की रात एक शादी समारोह उस वक्त विवाद का कारण बन गया जब दूल्हे ने आराम करने के लिए चारपाई की मांग की गई. इसके बाद नाराज ससुर ने बेटी की विदाई से इनकार कर दिया. मामला थाने तक पहुंच गया है, जहां दूल्हा और उसका परिवार न्याय की आस में चक्कर काट रहे हैं.

मामला बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के जैदिल मऊ गांव का है. यहां रहने वाले सोहन लाल अपनी बेटी निशा की शादी हो रही थी. उसकी शादी भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के रहने वाले तिलक राम से तय की गई थी. शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ बारात दुल्हन के यहां पहुंची. द्वारचार सहित सभी वैवाहिक कार्यक्रम मंगल गीतों और रीति-रिवाजों के साथ पूरा किया गया.

इस वजह से बढ़ गया विवाद

शनिवार की सुबह विवाह की अंतिम रस्मों के बाद जब दूल्हे तिलक राम ने अपने ससुर सोहनलाल से कुछ देर आराम के लिए चारपाई की मांग की, तो बात बिगड़ गई. दूल्हे ने कहा- हमारे लिए चारपाई लाओ. हमें आराम करना है. इस मामूली बात पर ससुर नाराज हो गए और गुस्से में आकर बेटी की विदाई से इनकार कर दिया.

घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा

इस दौरान दोनों पक्षों में तनातनी शुरू हो गई. हालात बिगड़ते देख दोनों पक्षों के रिश्तेदारों ने काफी प्रयास किया, मगर कोई समाधान नहीं निकल सका. अंततः दूल्हे के पिता राम गुलाम ने 112 पुलिस को कॉल कर मदद मांगी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन लड़की के पिता अपने निर्णय पर अड़े रहे.

ससुराल से थाने पहुंची बारात

दुल्हन की विदाई न होते देख दूल्हा और उसके परिजन बिना दुल्हन के थाने पहुंच गए. वहां दूल्हे के पिता ने थानाध्यक्ष को एक प्रार्थनापत्र सौंपकर दुल्हन की विदाई की मांग की. मामले में थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हमें एक तहरीर प्राप्त हुई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर गई थी. पुलिस की दखल अंदाजी के बाद दुल्हन की बिदाई करवा दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.