Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान: 3 साल बाद डिकवेला की वापसी, 5 स्पिनर्स के साथ भारत से भिड़ेगी... 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में ही कमाए ₹5 करोड़ से ज्यादा: क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को पछाड... टेक्सास में बड़ा सैन्य हादसा: अमेरिकी सेना का अपाचे AH-64 अटैक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 जवानों क... रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नया प्रस्ताव, लोन ब्याज दरें तय करने के लिए लागू होगा एकसमान सिस्टम सैमसंग गैलेक्सी A36 5G पर ₹9,000 की बड़ी छूट! फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल में मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफ... घर में बंद या टूटी घड़ी रखना क्यों माना जाता है अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र आंवला-पुदीना से लेकर एलोवेरा तक: सेहत के लिए वरदान हैं ये 4 आंवला ड्रिंक्स, जानें बनाने का सही तरीका एयर इंडिया फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में सनसनीखेज खुलासा, नशे में धुत पायलट हवा में 35 मिनट तक सोया झारखंड में 19 दिनों से सड़कों पर छात्र: देवेंद्र महतो बोले— 'आत्मा सत्याग्रह स्थल पर है', रघुवर दास ... जबलपुर में कॉलेज स्टूडेंट बनकर गांजा तस्करी: स्कूली बैग से निकला ₹5.6 लाख का गांजा, महंगे शौक ने बना...

टेबल टेनिस खेलकर लौट रहे जेपी कॉलेज के छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

26

गुना।  मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघौगढ़ स्थित जेपी इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी में कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर के छात्र शोभित जैन की संदिग्ध मौत हो गई है। जानकारी सामने आई है कि बीना की वीर सावरकर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय शोभित पुत्र स्व. सतीश कुमार जैन बुधवार रात लगभग 9.30 बजे कॉलेज परिसर में ही टेबिल टेनिस खेलकर अपने कमरे की ओर जा रहा था। तभी अचानक चक्कर आने की वजह से जमीन पर गिर गया। शोभित के साथी छात्रों ने बताया कि उसे तुरंत कॉलेज में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने के बाद गेल स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

इसके बाद गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। हालांकि निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने भी परीक्षण के बाद शोभित जैन को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। गुना जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी मिलते ही बीना से गुना पहुंचे शोभित के परिजनों ने कॉलेज में अव्यवस्थाओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि 1500 छात्र वाले विशाल परिसर में प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाएं नहीं है।

शोभित के परिजनों ने दावा किया कि उन्हें छात्रों से पता चला है कि कॉलेज में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर भी लीक हो रहा है। बीपी नापने की मशीन भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकी थी, उसे मुश्किल से तलाशा गया। बताया जा रहा है कि शोभित के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। शोभित के परिवार में दो भाई और एक बहन है। 27 मई को शोभित की बड़ी बहन की शादी होने वाली थी। इससे पहले ही इस हादसे के चलते जैन परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी की तैयारियों में जुटे परिवार वालों ने बताया कि शोभित अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए आने ही वाला था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सब कुछ तहस-नहसकर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.