Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

भोपाल लव जिहाद केस में बड़ा खुलासा! पीड़िताओं पर बनाया गया धर्मांतरण का दबाव, महिला आयोग ने सीएम-राज्यपाल को सौंपी रिपोर्ट

8

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले दिनों सामने आए कथित लव-जिहाद और ब्लैकमेलिंग केस में राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की टीम ने जांच पूरी कर ली है. आयोग की रिपोर्ट में कई गंभीर खुलासे हु हैं. आयोग की तीन दिवसीय जांच के बाद तैयार की गई इस रिपोर्ट प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है. यह जांच झारखंड की पूर्व डीजीपी निर्मल कौर के नेतृत्व में हुई.

इस आयोग रिपोर्ट में कहा गया है कि भोपाल में कई छात्राओं को प्रेम-जाल में फंसाकर उनके साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की वारदातों को अंजाम दिया गया है. यही नहीं, पीड़ित लड़कियों पर मतांतरण के लिए भी दबाव बनाया गया. जांच टीम ने इन वारदातों के पीछे संगठित नेटवर्क और इस नेटवर्क को विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है. इसी के साथ आयोग की टीम ने कुछ निजी शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं.

लालच देकर लड़कियों को बनाते थे शिकार

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ संस्थानों ने सस्ती दरों पर सरकारी ज़मीन और योजनाओं का अनुचित लाभ लेकर राज्य में शिक्षा के नाम पर व्यावसायिक रैकेट खोल रखा है. छात्रवृति और शिक्षा की आड़ में इस तरह की गतिविधियों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है. जांच टीम के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित छात्राओं को महंगे गिफ्ट, ब्रांडेड कपड़े और बाइक जैसी चीज़ों का लालच देकर अपने जाल में फंसाया और इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया.

एक आरोपी अभी भी है फरार

जांच में यह भी पाया गया कि इनकी पारिवारिक आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनकी जीवनशैली बेहद ऐशोआराम वाली थी. जिससे यह आशंका व्यक्त की गई कि इसके पीछे नशीली दवाओं की तस्करी या अन्य अवैध फंडिंग का हाथ हो सकता है. मामले में मुख्य आरोपी फरहान और उसके साथी शाद, अली,साहिल और नबील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि एक अन्य आरोपी अबरार अभी भी फरार है. आयोग ने इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच करने, सभी आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की सिफारिश की है.

क्लब 90 रेस्टोरेंट पर चला था बुलडोजर

बता दें कि पिछले दिनों भोपाल के एक निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला समाने आया था. इसमें अब तक 6 पीड़िताओं ने शिकायत दी थी.दुष्कर्म कर वीडियो बनाने ओर फिर ब्लैकमेल करने, धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने की शिकायतों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस दौरान पुलिस को आरोपियों के पास से कुछ वीडियो भी मिले हैं. आरोपी इन छात्राओं को क्लब 90 रेस्टोरेंट लेकर जाते थे. जहां उनको नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया जाता था. प्रशासन ने क्लब 90 के अवैध हिस्से को तोड़कर उसे सील भी कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.