Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बच्ची से Rape के मामले में कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा, आरोपी को ….

24

अमृतसर : माननीय न्यायाधीश तृप्तजोत कौर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट) ने 7 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले उमेश यादव को 20 वर्षों के लिए जेल की सजा तथा 40 हज़ार रूपये का जुर्माना किया है। उमेश यादव टाईल मिस्त्री का काम करता था।

ये मामला थाना सदर में दर्ज किया गया था। कोर्ट में आरोपी उमेश यादव पर आरोप सिद्व‌ होने पर उक्त फैसला सुनाया गया। आरोपी उमेश यादव शिकायतकर्ता के घर टाईले लगाने का काम करने आया था । शिकायकर्ता के पिता की एक वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। घटना के समय बच्ची की मां दूसरे कमरे में थी और बच्ची घर के दूसरी साईड खेल रही थी। इसी दौरान बच्ची जब बाथरूम की ओर गई तो आरोपी उमशे यादव ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। इस जघन्य अपराध के लिए अदालत ने आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इस सजा के माध्यम से अदालत ने संदेश दिया है कि भविष्य में ऐसे अपराध न हों और आरोपियों पर कानून का भय बना रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.