Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बीवी ने इंस्टाग्राम पर ढूंढी पति के लिए गर्लफ्रेंड, शादी भी हुई फिर किया ऐसा हश्र, क्रिमिनल कपल का मकसद जान पुलिस भी रह गई दंग

11

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में सोशल मीडिया के जरिए तलाकशुदा महिला को फंसाकर उससे शादी करने का मामला सामने आया है. महिला को एक युवक ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की. फिर उससे प्यार का नाटक कर शादी कर ली. बाद में पता चला कि युवक पहले से शादीशुदा है. आरोपी युवक और उसकी पत्नी ने मिलकर उसे फंसाया फिर उसकी नगदी और गहने हड़प लिए. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया है

जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की मुलाकात फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रहने वाले अमित पासवान से हुई थी. उसने जो खुद को सीबीआई अफसर बताया था. बाद में उसने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर विश्वास में लेकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करने लगा. हालांकि, बाद में उसने महिला से शादी भी कर लिया.

पीड़िता सरकारी विभाग में करती है जॉब

पीड़ित महिला सरकारी विभाग में जॉब करती है. उसे बाद में पता चला कि जिस युवक से उसने शादी की है, वह पहले से ही शादीशुदा है. खुलासा हुआ कि दोनों पति-पत्नी मिलकर इस तरह से कई लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुके हैं, और उनका नगदी-गहना हड़पने का काम करते हैं. पीड़ित महिला की दो बेटियां भी हैं. उसके द्वारा आए दिन फेसबुक और इंस्टाग्राम का प्रयोग किया जा रहा था.

पश्चिम बंगाल के युवक से हुई दोस्ती

इसी दौरान फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से अमित पासवान नाम के युवक उसके संपर्क में आया. उसने अपने को सीबीआई ऑफिसर बताते हुए महिला पर अपना प्रभाव जमाया और उसे तलाकशुदा महिला से विवाह का प्रस्ताव भी रखा. युवक के प्रस्ताव पर तलाकशुदा महिला जो अकेलापन होने के कारण तनाव में रहा करती थी, उसने भी इसको लेकर अपनी रजामंदी दे दिया.

दोनों ने की शादी, फिर हुआ खुलासा

27 मार्च 2023 को दोनों ने शादी कर लिया. लेकिन शादी के बाद पता चला कि युवक पहले से ही शादीशुदा है. उसकी पत्नी बांदा जिले में रहती है, इसके बाद महिला ने उसकी पत्नी से मुलाकात किया. उसने खुद को अमित की पत्नी बताते हुए पीड़ित महिला से गाली गलौज करने लगी. पता चला कि युवक और उसकी पत्नी मिलकर कई सारी लड़कियों को अपने जाल में फंसा चुके हैं.

हड़प लिए नगदी और जेवर

पीड़ित महिला भी किसी सरकारी विभाग में कर्मचारी है, जिसके कारण युवक और उसकी पत्नी ने पहले उसे अपनी जाल में फसाया और उसके बाद उसका सारा रुपया पैसा और ज्वेलरी को हड़प लिया. महिला ने अमित पासवान से अपना संबंध भी तोड़ लिया. बावजूद इसके अमित और उसकी पत्नी के द्वारा फोन कर उसे गाली गलौज करने के साथ ही उसे परेशान कर रहे हैं.पुलिस अब इस मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी युवक अमित पासवान और उसकी पत्नी राम जानकी देवी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.