Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

तिरंगा फहराकर या तिरंगे में लपेटकर… ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया की बहन को याद आए विक्रम बत्रा

28

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में देश को बताने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी प्रेस ब्रीफिंग के बाद से ही चर्चा में बनी हुई हैं. अब इस ऑपरेशन को लेकर उनकी जुड़वा बहन शायना सुनसारा का एक बयान सामने आया है. उन्होंने रविवार को गुजरात के वडोदरा में ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा में भाग लिया. यहां उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का भी जिक्र किया. शायना ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर देश के सभी सैनिकों का आभार जताया है. उनका कहना था कि हमारे सैनिक देश की रक्षा करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं.

शायना सुनसारा ने तिरंगा यात्रा के दौरान कैप्टन विक्रम बत्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि तिरंगे को देखकर मुझे कुछ पक्तियां याद आती हैं. कैप्टन विक्रम बत्रा ने कहा था कि या तो मैं तिरंगा फहराकर वापस आऊंगा या तिरंगे में लिपटकर वापस आऊंगा, लेकिन वापस जरूर आऊंगा. हमारे देश के सैनिक को जो निर्देश दिए जाते हैं, वह उन निर्देशों का पालन करने के लिए अपना जान की भी परवाह नहीं करते हैं.

कौन हैं शायना सुनसारा?

शायना सुनसारा कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन हैं. शायना और कर्नल सोफिया दोनों का जन्म गुजरात के वडोदरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था. कर्नल सोफिया की तरह शायना भी काफी फेमस हैं. शायना पेशे से एक मॉडल, फैशन डिजाइनर एक्टर और को प्रोड्यूसर हैं. इसके साथ वह एक राइफल शूटिंग की अच्छी खिलाड़ी भी हैं. शायना ने राइफल शूटिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकीं हैं.

शायना को मिल चुका है दादा साहब फाल्के पुरस्कार

कर्नल सोफिया की बहन को 2018 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है. शायना इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर फिटनेस से रिलेटेड वीडियो शेयर करती रहती हैं. शायना को मिस गुजरात के खिताब से भी सम्मानित किया जा चुका हैं. शायना को पर्यावरण से बहुत अधिक प्रेम है. वह गुजरात में लगभग 1 लाख से ज्यादा पेड़ लगा चुकी हैं. इतना ही नहीं शायना को गुजरात की ‘वंडर वुमन’ के नाम से भी जाना जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.