Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

पंजाब में लगने जा रहा बड़ा Project, इन परिवारों के लिए आई खुशखबरी

36

चंडीगढ़: पंजाब में मुफ्त गेहूं लेने वाले परिवारों के लिए एक राहत भरी खबर है, क्योंकि अब सरकारी गेहूं प्राप्त करने वाले परिवारों को न तो डिपो होल्डरों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही उनका समय बर्बाद होगा। दरअसल, अब केंद्र सरकार के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत पंजाब में ऐसी ए.टी.एम. मशीनें लगाई जाएंगी, जिनसे पैसे नहीं बल्कि गेहूं निकलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा बनाए गए कार्ड की आवश्यकता होगी। कार्ड से जुड़े परिवार के फिंगरप्रिंट इस मशीन पर मान्य होंगे और आसानी से उन्हें उनके कोटे का गेहूं मिल जाएगा।

डिपो होल्डरों को लेकर अक्सर शिकायतें आती थीं। कई बार डिपो होल्डर समय पर गेहूं वितरित नहीं करते थे, जिससे लोगों का समय और मेहनत दोनों बर्बाद होते थे। इस समस्या को दूर करने के लिए अब गेहूं देने वाली ये ए.टी.एम. मशीनें लगाई जाएंगी। जिन लोगों के पास नीले कार्ड हैं, वे अपने फिंगरप्रिंट लगाकर इस मशीन के माध्यम से महीने में एक बार अपने परिवार के कोटे का गेहूं प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पता चला है कि ये मशीनें ऐसी जगहों पर लगाई जाएंगी जहाँ लोगों की आवाजाही ज्यादा हो, ताकि गेहूं की चोरी का डर न रहे। सूत्रों के अनुसार, ये मशीनें एस.डी.एम. कार्यालय या सरकारी गोदामों में लगाई जा सकती हैं। दूसरी ओर, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा कि पंजाब में पहली बार ग्रेन ए.टी.एम. लगाए जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र से मंज़ूरी मिल गई है। केंद्रीय टीम के दौरे के बाद पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिए जाएंगे। इसे जल्द ही पूरे राज्य में लागू करने की योजना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.