Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

शादी में तमंचे पर डिस्को! डांसरों के संग युवकों ने लहराई बंदूक, ‘माफिया’ अकाउंट पर पोस्ट किया Video

31

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बार फिर कानून व्यवस्था को चुनौती देती तस्वीर सामने आई है. बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के पावला गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए तमंचे पर डांस की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो में दो युवक महिला डांसरों के साथ नाचते हुए खुलेआम बंदूकें लहराते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो 5 और 6 मई को हुए एक विवाह समारोह का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, पावला गांव में शादी समारोह के दौरान बाहर से महिला डांसरों को बुलाया गया था. जैसे ही डांस कार्यक्रम शुरू हुआ, गांव के ही दो युवक विकास सिंह लोधी और नारायण लोधी मंच पर पहुंचे. पहले तो दोनों ने भीड़ में बंदूक लहराई और फिर मंच पर मौजूद महिला डांसरों के साथ थिरकने लगे. इस दौरान दोनों युवकों ने डांसरों के साथ अभद्रता भी की. यह पूरी घटना किसी ने अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी.

वीडियो वायरल होते ही जबलपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह वीडियो आज उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी बेलखेड़ा को जांच के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

शादी में मौजूद लोगों से भी पूछताछ

पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो एक सोशल मीडिया अकाउंट ‘माफिया’ नामक प्रोफाइल से अपलोड किया गया है, जिसकी जांच भी शुरू कर दी गई है. यह भी देखा जा रहा है कि वीडियो किसने और क्यों वायरल किया. कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. यह घटना न केवल सार्वजनिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि शादी जैसे पारिवारिक समारोहों में असामाजिक तत्वों की बढ़ती मौजूदगी की ओर भी इशारा करती है.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तत्काल दें ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके. मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.