Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab Police Guidelines for Petrol Pumps: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक, अमृतस... Ludhiana Municipal Corporation Protest: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, विधायक अशोक पराशर के घर का ... Tapa Mandi Accident News: घड़ेली चौक के पास टूटी ट्राले की हुक, खेत में बिखरे नमक के गट्टे और फसल का... Baljit Nagar Murder Mystery: 10 साल की बेटी के बयान से खुला राज, पत्नी का गला घोंटने वाले पति को पुल... Yamuna Cleaning Mission 2029: जब तक यमुना साफ नहीं होगी, गंगा को स्वच्छ करना अधूरा है- गृह मंत्री अम... Delhi Police Denies Karni Sena Permission: जंतर-मंतर प्रदर्शन अनुमति मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज शेखा... IND vs AFG 3rd T20I Preview: सीरीज पर कब्जा करने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी टीम इंडिया, वैभव को ले... Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ... Abbas Araghchi Beijing Visit: ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची का चीन दौरा, ट्रंप और जिनपिंग की मुला... Buy House vs Rent and Invest: ₹1 करोड़ का घर खरीदें या ₹40 हजार के किराए पर रहकर करें निवेश? जानिए क...

मिलों में टेंडर ऊंचे जाने से शकर तेज, अफगानिस्तान से नए अंजीर की आवक शुरू

40

 इंदौर । त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शकर में लोकल के साथ ही बाहरी मांग का दबाव लगातार बढ़ते जा रहा है। इधर, सितंबर का शकर कोटा 25 लाख टन जारी होने के बावजूद मिलों द्वारा बिक्री टेंडर ऊंचे दामों पर बोले जाने से हाजिर बाजारों में भी शकर के दाम बढ़ाकर बोले गए हैं। शनिवार को इंदौर में शकर 20 रुपये बढ़कर नीचे में 3910 तथा ऊपर में 3950 रुपये प्रति क्विंटल तक बोली गई। शकर की आवक पांच गाड़ी की रही।

व्यापारियों का कहना है कि सरकार द्वारा सितंबर में खपत के अनुरूप शकर कोटा नहीं दिया गया है, जिससे तेजी को बल मिल रहा है। शकर के बढ़ते दामों को ध्यान में रखते हुए सरकार आगे अतिरिक्त शकर कोटा जारी कर सकती है। इधर, अफगानिस्तान से दिल्ली में नए अंजीर की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है। पिछले आठ दिनों में अफानिस्तान की दस गाड़ी अंजीर दिल्ली पहुंचा है जो हाथों-हाथ बिक गया। त्योहारी मांग का ध्यान में रखते हुए इस बार अंजीर के दाम पिछले साल की तुलना में कुछ ऊंचे हैं। इंदौर में अंजीर 850 से 1150, बेस्ट 1250 से 1325 रुपये प्रति किलो तक बोला जा रहा है। नारियल, खोपरा गोला और बूरे में कारोबार फिलहाल सुस्त बना हुआ है जिससे इनके दामों में स्थिरता रही। नारियल की आवक दो गाड़ी की रही।

शकर-गुड़ के दाम – शकर एस 3890 से 3920, शकर एम सुपर 3950 से 4000, गुड़ भेली 4000-4100, कटोरा 4300-4400, लड्डू 4500-4600, गिलास एक किलो 4600-4800, ऑर्गेनिक 6500 रुपये।

फलाहारी के दाम – सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 115, साबूदाना चालू 6500 से 6600, मीडियम 6700 से 6800, बेस्ट 7400 से 7700 साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (1 किलो) 8820,सच्चामोती एगमार्क (500 ग्राम) 8880, सच्चामोती (लूज) 8380 रुपये। सच्चासाबू एगमार्क (1 किलो) 8820, सच्चासाबू (500 ग्राम) 8880 रुपये क्विंटल के भाव रहे व कुकरीजाकी लिटिल मोरधन 11540 रुपये। रायलरतन (1किलो) 8350, आधा किलो पैकिंग में 8410, रायल सच्चामोती लूज 7950, सच्चामोती मोरधन 10500 रुपये। वरलक्ष्मी साबूदाना लूज 8000 और एक किलो 8200 रुपये। खोपरा गोला बक्सा 115-130 रुपये प्रति किलो और खोपरा बूरा 2175-3450 रुपये प्रति (15 किलो)।

पूजन सामग्री के दाम – नारियल 100 भरती 1550-1600, 120 भरती 1600-1650, 160 भरती 1750-1800, 200 भरती 1850-1900, 250 भरती 1950-2000रु. प्रति बोरी । देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 175 से 200, पूजा सुपारी 450 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपये। केसर 130 से 170 रुपये प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपये।

मसालों के दाम – कालीमिर्च 650 से 660 एटम 670 से 675, मटरदाना 685 से 701, बेस्ट 720 से 725, हल्दी निजामाबाद 150 से 160, हल्दी सांगली 250 से 260, जीरा राजस्थान 650 से 670, ऊंझा 670 से 680, मीडियम 690 से 700, बेस्ट 720 से 730, सौंफ मोटी 305 से 325, मीडियम 345 से 375, बेस्ट 400 से 425, बारीक 340 से 425, लौंग चालू 945 से 970, बेस्ट 990 से 1020, दालचीनी 245 से 260, बेस्ट 265 से 270, जायफल 650 से 700, बेस्ट 750, जावत्री 1950, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 1125 से 1150 मीडियम 1175-1200 बेस्ट 1225 से 1350, पत्थरफूल 340 से 365, बेस्ट 425 से 550, बाद्यान फूल 675 से 750, शाहजीरा खर 340-350, ग्रीन 575-625, तेजपान 90 से 110, तरबूज मगज 600-650 , नागकेसर 725 से 750, सौंठ 290 से 325, खसखस चालू 667 से 775, बेस्ट 925 से 1250, एक्सट्रा बेस्ट 1250, से 1300, धोली मूसली 2200 से 2350, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1775 से 1850, मीडियम 1925 से 2050, बेस्ट 2125 से 225, एक्सट्रा बेस्ट 2275 से 2450, पानबार 2150 रुपये प्रति किलो।

सूखे मेवों के दाम – काजू डब्ल्यू 240 नंबर 735 से 740, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 675 से 685, काजू डब्ल्यू वन 640 से 660, काजू एस डब्ल्यू 300- 640 से 660, काजू जेएच 680 से 685, टुकड़ी 625 से 640, बादाम इंडिपेंडेट 575-600 अमेरिकन 650 से 675 नई आस्ट्रेलियन बादाम 700-775, टांच 500 से 555, खारक 225 से 235, मीडियम 245 से 260, बेस्ट 275 से 330, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 400 से 450, बेस्ट 550 से 650, इंडियन 150 से 175, बेस्ट 215, चारोली 1370 से 1450, मुनक्का 450 से 650, बेस्ट 750 से 850, अंजीर 925 से 1175, बेस्ट 1350 से 1675, एक्सट्रा बेस्ट 1750, मखाना 565 से 675 बेस्ट 750 से 800, पिस्ता अमरीकन 1650 से 1800, पिशोरी 2200 से 2450, नमकीन पिस्ता 950 से 1150, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.