Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

सिगरेट उधार नहीं दी तो आपे से बाहर हुआ दबंग, पनवाड़ी की दुकान पर चला दीं 15 गोलियां फिर…

32

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगातार फायरिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं जिस तरह से बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं, उससे लगता है कि बदमाशों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है. ग्वालियर में बीते दिनों 700 रुपए के लेनदेन पर ईंट भट्टा कारोबारी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी और अब महज 10 रुपए की सिगरेट उधार नहीं देने पर बदमाशों ने किराना व्यापारी के ऊपर एक के बाद एक 15 राउंड फायरिंग कर दी.

दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एक किराने की दुकान पर बदमाश उधार सिगरेट मांगने पहुंचे थे. जब किराना व्यापारी मने सिगरेट देने से इनकार कर दिया, तो यह बात बदमाश छोटू को ना गवार गुजरी, फिर क्या था बदमाश छोटू और उसके साथियों ने किराना व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. इस गोलीबारी की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है लेकिन फायरिंग होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर ली है और घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो किराना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था. वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में किराने की दुकान में भगदड़ साफ देखी जा सकती है. वहीं बदमाशों के द्वारा की जा रही फायरिंग को भी साफ देखा जा सकता है.

15 राउंड की थी फायरिंग

पुलिस के मुताबिक, दुकानदार सुरजीत मवाई ने बताया कि उसकी दुकान पर कुछ लोग आए थे और सिगरेट मांगा. लेकिन जब उनसे पैसे मांगे गए तो उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया. सिगरेट देने से मना करने पर आरोपियों ने दुकानदार पर एक के बाद एक 15 राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है, वायरल वीडियो के जरिए बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.