Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक बुलाया संसद का ‘स्पेशल सत्र’, लगने लगे कयास, आखिर क्यों?

48

बाराबंकी: जिले में एक अजीबोगरीब घटना में एक व्यक्ति ने तुरंत साथ चलने से मना करने पर अपनी शिक्षिका पत्नी को भरी कक्षा में तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बाराबंकी शहर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका तमन्ना के शौहर शकील ने पिछली 24 अगस्त को स्कूल जाकर कक्षा में छात्र-छात्राओं के सामने उसे तीन तलाक दे दिया।

उन्होंने बताया कि बाराबंकी के नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज मुहल्ले की तमन्ना का निकाह एक सितंबर 2020 को फिरोजाबाद जिले के मोहम्मद शकील से हुआ था। उनके अनुसार तमन्ना का आरोप है कि निकाह के एक महीने बाद से ही पति, सास एवं ससुराल के अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते हुए दहेज की मांग करने लगे थे। तमन्ना ने यह भी आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने एक दिन उसे योजनाबद्ध तरीके से मायके भेज दिया और शकील उसे बिना बताए सऊदी अरब चला गया तथा तब से वह अपने मायके में रहकर एक निजी विद्यालय में पढ़ाने लगी। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक शकील करीब तीन साल बाद पिछली 28 जून को सऊदी अरब से लौटा और तमन्ना से ससुराल चलने को कहा। इस पर तमन्ना ने एक निजी स्कूलों में शिक्षिका के तौर पर नौकरी का हवाला देकर फौरन साथ चलने से मना कर दिया। इसके बाद शकील पिछली 24 अगस्त को एक बार फिर उसे लेने के लिए घर आया लेकिन उसे वक्त वह स्कूल गई थी तो वह स्कूल पहुंच गया।

आरोप है कि शकील ने कक्षा में बच्चों के सामने ही तमन्ना को तीन तलाक दे दी। नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय मौर्य ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया है। महिला ने ससुरालीजनों पर मारपीट, धमकी, दहेज उत्पीड़न, मुस्लिम विवाह अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.