Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ... Rajasthan News: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव में सियासी घमासान, अध्यक्ष पद पर आमने-सामने दो... MP Political News: वरिष्ठ नेता तरुण कुमार गोले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मध्य प्रदेश के लिए FCI सलाहक...

आरपीएफ में शक्तिपुंज एक्सप्रेस से पकड़ा 274 ग्राम सोना

45
कटनी। विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रेल पुलिस भी ट्रेनों और स्टेशनों की सघन जांच कर रही है। जांच के दौरान आरपीएफ की टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को कटनी साउथ स्टेशन में पकड़ा। तलाशी में उसके पास से लाखों रुपए कीमत का 274 ग्राम सोने का बिस्किट मिले हैं।

जिसे जब्त करते हुए रेल पुलिस जांच कर रही है। पोस्ट प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बबताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर स्टेशनों में की जा रही जांच के दौरान कटनी साउथ स्टेशन में हावड़ा से कटनी होकर जबलपुर जाने वाली शक्तिपुंज एक्सप्रेस से एक 53 वर्षीय व्यक्ति उतरा था।

जिसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम आलम गिरी निवासी कोलकाता बताया। आरपीएफ ने उसकी तलाशी ली तो बैग में उसके पास से सोने के टुकड़े में दो बिस्कुट मिले, जिसका वजन 274 ग्राम है।

पोस्ट प्रभारी ने बताया कि संबंधित से पूछताछ की गई है। जिसमें उसने व्यापार के उद्देश्य से कटनी आना बताया है और कुछ बिल वाउचर दिए हैं। सोना को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.