Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

बिहार में नीतीश कुमार ने पिंक बस को दिखाई हरी झंडी… सीसीटीवी, अलार्म की सुविधाओं में महिलाएं करेंगी सफर

31

बिहार में सिर्फ महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की आज शुरुआत हुई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक अणे मार्ग से 20 बसों को दिखाई हरी झंडी. राज्य के कुल 6 शहरों के लिए जिसमें पटना के लिए 8, मुजफ्फरपुर 4, दरभंगा 2, पूर्णिया 2, भागलपुर 2 और गया के लिए 2 बसों की सेवा आज से शुरू की गई है. फिलहाल, महिला ड्राइवर नहीं मिलने से अभी पुरुष ड्राइवर इस बस को चलाएंगे.

अभी महिला कंडक्टर सभी बसों में मौजूद रहेंगी. सभी शहरी क्षेत्र में ही ये बस सर्विस मौजूद रहेगी. इस पर सिर्फ महिला सवारी कर पाएंगी. पिंक बस में सीसीटीवी से लेकर जीपीएस और अलार्म तक लगा हुआ है. सुरक्षित, सस्ती और सुलभ होना पिंक बस सेवा का उद्देश्य है. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास 1 अणे मार्ग से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. आगे कुल 166 और बसों की अंतरजिला पिंक बस सेवा शुरू करने की तैयारी है.

किन रूट पर चलेंगी से ये बसें?

पटना में नई बसें शुरू में चार रूटों पर चलेंगी. इनमें गांधी मैदान से फुलवारीशरीफ में एम्स-पटना, दानापुर और कुर्जी (बोरिंग रोड के माध्यम से), और एनआईटी-मोड़ से कंकड़बाग ऑटोरिक्शा स्टैंड शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक, एकतरफा यात्रा के लिए न्यूनतम किराया 6 रुपये और अधिकतम 35 रुपये होगा. प्रीपेड कार्ड, महीने के और छात्र पास जैसे अलग-अलग पेमेंट मौजूद हैं. महिला बस ड्राइवर होने पर अधिकारी ने कहा कि एहम महिला ड्राइवरों को भी ट्रेनिंग देंगे.

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि पिंक बस सर्विस सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी. उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा. भविष्य में पिंक बस सर्विस का विस्तार दूसरे शहरों में भी किया जाएगा. 80 और पिंक बसें पहले से ही पाइपलाइन में हैं. परिवहन सचिव संदीप कुमार आर पुडकलकट्टी ने कहा कि पिंक बस सेवा विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए है, ताकि उन्हें सफर करने के दौरान सुरक्षा का एहसास हो.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.