Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

सरेंडर कर दो बेटा… मां ने आतंकी से लगाई गुहार, मुठभेड़ में मारे जाने से पहले किया था आखिरी वीडियो कॉल

4

पुलवामा जिले के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी मां उससे आत्मसमर्पण करने की विनती करती हुई दिखाई दे रही है. आतंकवादी आमिर नजीर वानी को अपनी मां से बात करते हुए एके-47 पकड़े देखा जा सकता है. आखिरी वीडियो कॉल पर आमिर की मां ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. उसने जवाब दिया, “सेना को आगे आने दो, फिर मैं देखूंगा.”

सूत्रों की मानें तो सुरक्षा बल चाहते थे कि ये आतंकवादी आत्मसमर्पण कर दें, लेकिन आत्मसमर्पण करने के बजाय उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. आमिर उन तीन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) आतंकवादियों में शामिल था, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के नादिर गांव में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए थे.

मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकवादियों की पहचान जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के निवासी आसिफ अहमद शेख, आमिर नजीर वानी और यावर अहमद भट के रूप में हुई है.

सुरक्षा बलों से मुठभेड़ से पहले किया था वीडियो कॉल

आमिर ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले जिस घर में छिपा था, वहीं से वीडियो कॉल किया. आमिर की मां और उसकी बहन ने उससे वीडियो कॉल पर बात की. उसने आसिफ की बहन से भी बात की, जिसने अपने भाई के बारे में पूछा.

इससे पहले सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में आसिफ के घर को आईईडी से उड़ा दिया गया था. सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बल चाहते थे कि ये आतंकवादी आत्मसमर्पण कर दें, लेकिन आत्मसमर्पण करने के बजाय उन्होंने जवानों पर गोलियां चलाईं.

मुठभेड़ में तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया

पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए. मुठभेड़ के दौरान, आतंकवादियों को कथित तौर पर एक शेड में छिपे हुए वीडियो में देखा गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से मुठभेड़ की पुष्टि की.’X’ पोस्ट में लिखा है, “नादेर, अवंतीपोरा में चल रहे ऑपरेशन में तीन कट्टर आतंकवादियों को मार गिराया गया है. आतंकवादियों की पहचान का पता लगाया जा रहा है.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.