Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को चुनेगा अब चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाला कप्तान, सेलेक्शन कमेटी में सरफराज अहमद!

13

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ये कहा जा रहा है कि सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सेलेक्शन कमिटी में शामिल हो सकते हैं. अब अगर ऐसा है तो आने वाले दौरों के लिए वो पाकिस्तान की टीम का सेलेक्शन करते दिख सकते हैं. सरफराज अहमद के पास इंटरनेशनल मैचों का अच्छा खासा तजुर्बा है. वो पाकिस्तान के कप्तान भी रहे हैं और अपनी कप्तानी में टीम को 2017 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी भी जिता चुके हैं.

सेलेक्शन कमेटी में सरफराज अहमद!

लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरफराज अहमद के नाम पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है. मगर आने वाले दिनों में इसकी घोषणा होने के पूरे आसार हैं. सरफराज अहमद को सेलेक्शन कमिटी में शामिल करने के पीछे PCB की नई सोच और इरादे को बताया जा रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट के सेलेक्शन पैनल के साथ जुड़कर सरफराज अहमद को फिर से एक मौका नेशनल ड्यूटी करने का मिलता दिख सकता है.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद

37 साल के सरफराज अहमद ने पाकिस्तान को आखिरी बार साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में रिप्रजेन्ट किया था. वो पाकिस्तान के ऐसे कप्तान रहे हैं, जिनके पास तीनों ही फॉर्मेट में अगुवाई करने का तजुर्बा रहा है. सरफराज अहमद की कप्तानी को ऐतिहासिक चैंपियंस ट्रॉफी जीत के लिए जाना जाता है, जहां पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता था.

PCB के सेलेक्शन पैनल में कौन-कौन?

फिलहाल पाकिस्तान की मेंस क्रिकेट टीम के सेलेक्शन पैनल में आकिब जावेद, अलीम डार, हसन चीमा, अजहर अली और असद सफीक का नाम है. अगर सरफराज अहमद के नाम पर सेलेक्टर्स के तौर पर मुहर लगती है तो फिर ये पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य को देखते हुए लिया गया PCB का एक बेहतर फैसला माना जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.