Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

20 लाख दो वरना… चार दिन से लापता किताब व्यवसायी, अब आया फिरौती का कॉल; मचा हड़कंप

40

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किताब व्यवसायी के अपहरण का मामला सामने आया है. बदमाशों ने चार दिन पहले खबड़ा डीएवी स्कूल के पास से व्यवसायी को अगवा किया था, लेकिन परिजनों को अब फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर बदमाशों के मोबाइल लोकेशन को सर्विलांस पर लगा दिया है. आशंका है कि लेन-देन के विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक किताब व्यवसायी सोनू कुमार मूल रूप से केसरिया थाना के मठिया गांव के रहने वाले हैं. हालांकि बीते काफी समय से वह आईजी कॉलोनी में किराए का घर लेकर परिवार के साथ रहते थे. सोनू के भाई रत्नेश के मुताबिक 9 मई 2025 की सुबह वह खबड़ा डीएवी स्कूल गए थे और वहीं से लापता हो गए. जब देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. वहीं अब बदमाशों ने उनके पास फिरौती के लिए कॉल किया है.

दो लोगों पर केस

रत्नेश के मुताबिक बदमाशों ने पहले सोनू के मोबाइल से वॉट्सऐप कॉल किया और फिर अपने नंबर से भी फोन किया. इसमें उन्हें धमकाते हुए कहा कि भाई को जिंदा चाहते हो तो 20 लाख रुपये दो. बदमाशों ने कहा कि रुपये नहीं देने पर भाई से हाथ धो बैठोगे. रत्नेश ने इस मामले में माधोपुर सस्ता गांव के रहने वाले दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है. पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया है.

जांच में जुटी पुलिस

सोनू के लापता होने की वजह से पहले ही इलाके में सनसनी फैली हुई थी, वहीं अब फिरौती के लिए कॉल आने पर दहशत की स्थिति है. सोनू के परिजन बेहद खौफ में हैं. उधर, सदर थानाध्यक्ष अश्मित कुमार ने बताया कि अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामले की प्राथमिक जांच में लेनदेन का विवाद सामने आया है. फिलहाल पुलिस हर संभावित एंगल पर मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.