Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

गूगल ने 10 साल में पहली बार क्यों बदला अपना लोगाे, ये है वजह

56

क्या आप लोगों ने इस बात को नोटिस किया है कि दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Google ने 10 साल बाद अपने लोगो को रिफ्रेश किया है? कंपनी ने करीब एक दशक के बाद लोगो को बदला है, अब आप लोगों को गूगल का लोगो नए रंग में नजर आएगा और अब G आइकन पहले से ज्यादा रंगीन हो गया है. गूगल का नया लोगो iOS और Android बीटा वर्जन 16.8 में नजर आ रहा है.

पुराने G आइकन में लाल, नीला, हरा और पीला चार अलग-अलग रंग के ब्लॉक नजर आते थे, नए लोगों में भी यही चार रंग है लेकिन अब आपको ब्लॉक नजर नहीं आएंगे. इसी के साथ आपको नया लोगो ग्रेडिएंट डिजाइन में और डायनामिक लुक में नजर आएगा.

G Logo बदलने का ये हो सकता है कारण

गूगल का लोगो बदलने के पीछे का मकसद क्या है, ये तो साफ नहीं है लेकिन ये इस बात का संकेत दे रहा है कि कंपनी तेजी से एआई पर अपना फोकस बढ़ा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल की अन्य सर्विस जैसे की जीमेल और गूगल मैप्स में फिलहाल नया G आइकन नजर नहीं आ रहा है.

गूगल की ओर से फिलहाल नए अपडेट के बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये अपडेट 20 मई को होने वाले Google I/O 2025 इवेंट से ठीक पहले आया है. उम्मीद है कि इवेंट में कंपनी के नए लोगों के बारे में ज्यादा जानकारी दी जा सकती है.

9टू5गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल यूजर्स को गूगल सर्च ऐप के जरिए नया लोगो को दिखने लगा है, लेकिन फिलहाल एंड्रॉयड के बीटा वर्जन 16.8 में नए लोगो को स्प़ॉट किया गया है. नया लोगो पिक्सल स्मार्टफोन और चुनिंदा iOS डिवाइस पर नजर आ सकता है, वही पुराने नॉन पिक्सल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स और वेब पर पुराना G लोगों ही नजर आएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.