Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...

बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार

35

उज्जैन)। इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल नाके के कर्मचारियों ने रविवार को जमकर उत्पात मचाया। कर्मचारियों ने एक वाहन में सवार महिलाओं व पुरुषों के साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे के टोल नाके के कर्मचारी एक परिवार के सदस्यों को बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे थे।

बताया जा रहा है कि वाहन चालक व टोल कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिससे आक्रोशित टोल के कर्मचारियों व संचालक ने वाहन चालक व गाड़ी में बैठे लोगों एवं महिलाओं के साथ मारपीट की।

मारपीट करने वाले टोल कर्मचारियों से लगवाई उठक-बैठक

इंगोरिया थाना क्षेत्र के बड़नगर-बदनावर हाईवे पर रविवार को वाहन चालक व उसके स्वजन से मारपीट करने वाले टोल कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनसे उठक-बैठक लगवाई गई है। सोमवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।एसडीओपी महेंद्रसिंह परमार ने बताया कि देवास के परिवार की महिलाओं व बच्ची से टोल नाके पर मारपीट करने वाले आरोपितों सुरेन्द्रसिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र अर्जुन सिंह राठौर उम्र 35 वर्ष निवासी खरसोद खुर्द इंगोरिया, हर्षवर्धन सिंह पुत्र हेमचंद सिंह राठौर निवासी भाटपचलाना, संदीप पुत्र मोहनलाल चौधरी उम्र 26 वर्ष निवासी भिड़ावद बड़नगर, रणवीर पुत्र विश्वनाथ उमठ उम्र 28 वर्ष निवासी तलेन जिला राजगढ़, विजेन्द्र पुत्र रघुवीर सिंह चंद्रवंशी निवासी तलेन राजगढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपितों के खिलाफ धारा 170 बीएनएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। सभी आरोपितों से थाने में उठक-बैठक लगवाई गई थी। इसका भी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है। पुलिस का कहना है कि सोमवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित परिवार देवास से बदनावर की ओर जा रहा था। परिवार से भी संपर्क किया गया है। परिवार की शिकायत पर भी आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

तीन दिन पहले शुरू हुआ टोल नाका

भारत माला प्रोजेक्ट के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बदनावर से बड़नगर होकर उज्जैन तक फोरलेन का निर्माण किया है। इस मार्ग पर हल्के वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे, जबकि भारी वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने इस मार्ग का लोकार्पण किया था। तीन दिन पूर्व 9 मई को इस मार्ग पर टोल टैक्स वसूलना शुरू किया गया है। टोल को 9 लाख 35 हजार रुपये प्रतिदिन के ठेके पर तीन महीले के लिए शुक्ला को दिया गया है।

तीन दिन में ही टोल कर्मचारियों ने यात्रियों से मारपीट करना शुरू कर दी। बता दें कि सभी मार्गों पर टोल कर्मचारी वाहन चालकों से अभद्रता करते हैं। कई बार मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

महिला से मारपीट करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

फिरोजिया खरसौद खुर्द टोल नाके पर हुई मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने पुलिस अधिकारियों से बात की है। इसमें उन्होंने कहा है कि आरोपितों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। महिलाओं व बेटियों के साथ मारपीट करने वालों को किसी का भी फोन आने पर नहीं छोडा जाए। हमारी सरकारी बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.