Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

अंतिम सांस निकलने से पहले पहुंच गई पुलिस! जान बचाने के लिए तोड़ दिया घर, फांसी पर लटके युवक को बचाया

25

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में पुलिस का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला, जिसकी अब हर कोई तारीफ कर रहा है. यहां महुली क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक की जान बचा ली, जो आत्महत्या कर रहा था. लेकिन पुलिस टाइम से उसके घर पहुंच गई और युवक को बचा लिया. अब पुलिस के इस काम की हर कोई तारीफ कर रहा है. पुलिस को जैसे ही युवक के आत्महत्या करने की करने की जानकारी मिली. पुलिस एक्टिव हो गई और तुरंत युवक के घर पहुंच गई, जहां उन्होंने युवक को बचाया.

पुलिस को शनिवार रात को साढ़े 9 बजे जानकारी मिली कि काली जगदीशपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक 22 का युवक आत्महत्या कर रहा है. उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है और फांसी के फंदे पर लटक रहा है. इसके बाद तुरंत पुलिस युवक के घर पर पहुंची. पुलिस ने कमरे की रोशनदार वाली दीवार तोड़ी और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर रहे युवक को सबसे पहले नीचे उतारा और बेड पर लिटाया गया.

पूछताछ में बताई हत्या की वजह

इसके बाद युवक के चेहरे पर पानी की छींटे मारी गईं और उसे होश में लाने की कोशिश की गई. इसके बाद एंबुलेंस को बुलाया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया. इस तरह युवक की जान बच गई. जब युवक होश में आया तो पुलिस ने उससे पूछताछ की और आत्महत्या करने की वजह के बारे में पूछा. युवक ने बताया कि उसने अपनी घरेलू परेशानियों से तंग आकर ये कदम उठाया.

दीवार तोड़कर कमरे में गए पुलिसकर्मी

पुलिस ने युवक को समझाया, साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत न करने की बात भी कही. इसके बाद युवक को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. महुली थाना प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि उन्हें शनिवार को एक 22 वर्षीय युवक के बारे में जानकारी मिली थी कि वह आत्महत्या कर रहा है. जहां कांस्टेबल सनी यादव और सुदीप कुमार, राहुल के साथ चौकी इंचार्ज अमित कुशवाहा ने पहुंचकर दीवार तोड़ी और कमरे के अंदर गए. इसके बाद पंखे से लटक कर सुसाइड करने वाले युवक की जान बचा ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.