Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, सीजफायर के बाद भारतीय वायुसेना का पाकिस्तान को हिलाने वाला बयान

10

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव में भले ही सीजफायर का ऐलान हो चुका है, लेकिन वायुसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बैठक के बाद साफ तौर पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है. इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी. एयरफोर्स ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है. फोर्स ने कहा कि अब तक जो काम दिया गया वो पूरा किया है. एयरफोर्स ने कहा कि आगे के लिए भी हमने कई लक्ष्य निर्धारित किए हैं. इसके साथ ही अब तक जितने भी ऑपरेशन किए हैं सभी विवेवपूर्ण और सफल रहे हैं. इन ऑपरेशन की पूरी डिटेल जल्द ही शेयर की जाएगी.

चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी. IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें. एयरफोर्स का ये बयान पीएम मोदी के साथ हुई बैठक के बाद सामने आया है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में एयरफोर्स आतंकियों पर इसी तरह का एक्शन जारी रखेगा.

भारतीय वायुसेना की घोषणा के बाद से ही पाकिस्तान की नींद उड़ना तय है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए ही आतंकियों का खात्मा किया था. इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. तो वहीं 9 ठिकानों को तबाह किया गया था. भारत के इस एक्शन के बाद से ही भारत ने तिलमिला गया था.

ऑपरेशन सिंदूर पर एयरफोर्स का बयान

पाकिस्तान से सीजफायर के बाद भारतीय वायु सेना (IAF) ने बड़ी जानकारी दी है. सेना ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है. IAF ने कहा कि हमने इस ऑपरेशन के लक्ष्य को पूरा किया है और इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी जाएगी.

पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ था ऑपरेशन सिंंदूर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. इसमें 2 विदेशी नागरिक भी थे. इस घटना के बाद से ही लोग पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे थे. इसी के तहत इस ऑपरेशन की शुरूआत 7 मई को शुरू हुआ थी, जो पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.