Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...

होशियारपुर के गांव में धमाका! आवाज सुन सहमे लोग

34

होशियारपुर: बीते दिनों से पाकिस्तान द्वारा नापाक हरकतें की जा रही हैं। पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से भारत पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इसके तहत ही होशियारपुर जिले के गांव संगरां में भी आज सुबह एक धमाका हुआ। इसके बाद जैसे ही सुबह हुई तो गांव वासियों ने देखा कि उनके गांवों के बाहर एक मिसाइल का टुकड़ा गिरा है।

गांव वासियों ने तत्काल इसकी सूचना टांडा पुलिस थाने को दी। मौके पर पहुंची टांडा थाना पुलिस ने मिसाइल के टुकड़े को कब्जे में ले लिया है। एस.एच.ओ. टांडा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले संदरा के में कोई संदिग्ध चीज है तो उन्होंने मौके पर आकर देखा तो उन्होंने देखा कि यह मिसाइल का टुकड़ा है।

उन्होंने कहा कि इसे अपने कब्जे में ले लिया गया है और केन्द्रीय बलों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है तथा इसे उन्हें सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने गांव वासियों से अपील की है कि अगर उन्हें कुछ भी संदिग्ध नजर आए तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें और कम से कम घर से बाहर निकलें ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.