Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

पहलगाम का बदला लेने के बाद पीएम मोदी का पहला बयान-जैसी तैयारी थी सेना ने वैसा ही किया

10

देर रात 1 से डेढ़ बजे के बीच पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर देने के बाद भारतीय सेना को लेकर गर्मजोशी का आलम है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस संबंध में कैबिनेट मीटिंग की है. कैबिनेट सूत्रों के मुताबिक बैठक के दौरान मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन की जानकारी कैबिनेट के साथियों को दी.

पीएम ने ये भी कहा कि भारतीय सेना ने तैयारी के मुताबिक बिना किसी गलती के कार्रवाई को अंजाम दिया है. ये हमारे लिए गर्व का पल है. प्रधानमंत्री ने सेना की सराहना की. इसके बाद केंद्रीय कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास जताते हुए कहा की पूरा देश उनके साथ है.

ये भी जानकारी सामने आई है कि राजनाथ सिंह ने कैबिनेट के ऑपरेशन सिंदूर पर मीटिंग में सभी को जानकारी दी.सभी कैबिनेट सदस्यों ने मेज़ थपथपाकर बधाई दी.पीएम का भाव तटस्थ था.पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि ये करना ही था. पूरा देश हमारी तरफ देख रहा था. हमें अपनी सेना पर गर्व है.

100 आतंकियों के मारे जाने का दावा

बता दें कि देर रात को भारत ने पाकिस्तान के भीतर कुल नौ आतंकी ठिकानों जिनमें मुरीदके स्थित लश्कर ए तैयबा के हेडक्वार्टर, बहावलपुर में जैश ए मोहम्मद के लॉन्चिंग पैड से लेकर और तमाम जगहों पर मिसाइल हमले किए. इसमें कम से कम 100 आतंकियों के मारे जाने की बात रिपोर्ट की जा रही है.

करीब 25 मिनट चला पूरा ऑपरेशन

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो कार्रवाईदेर रात की, उस बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए आज रक्षा विभाग और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस वार्ता भी हुई. प्रेस ब्रीफिंग में शामिल रहीं भारतीय सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारत के सशस्त्र बलों ने 6 और 7 मई की दरमियानी रात 1 बजकर पांच मिनट से डेढ़ के करीब अपना ऑपरेशन पाकिस्तान में किया.

पहलगामः 22 अप्रैल को हुआ था हमला

भारत सरकार बता चुकी है कि उन्होंने ये पूरा ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकवादी हमले के जवाब में किया है. इस दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 निहत्थे आम लोगों को उनके परिवार वालों के सामने जान से मार दिया था. इसमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.