Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता

वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित, 90.79% हुए पास, यहां रोल नंबर से करें चेक

40

वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. इंटरमीडिएट में कुल 90.79 फीसदी स्टूडेंट्स सफल घोषित हुए हैं. लड़कों का रिजल्ट 92.38 फीसदी और लड़कियों का 88.18 प्रतिशत दर्ज किया गया है. दोपहर 2 बजे से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर स्कोरकार्ड चेक करने का लिंक एक्टिव किया जाएगा. उसके बाद स्टूडेंट्स यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर रोल नंबर दर्ज कर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं. साथ ही मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं.

West Bengal HS 12th Result 2025 How to Check: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • वेस्ट बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in पर जाएं.
  • यहां 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर आदि डिटेल दर्ज कर सबमिट करें.
  • मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी.
  • अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें.

West Bengal HS 12th Result 2025: कितने छात्रों ने दी परीक्षा?

इस साल कुल 4,73,919 स्टूडेंट्स वेस्ट बंगाल बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें4,30,286 पास हुए और रिजल्ट कुल 90.79% दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के 90% से थोड़ा अधिक है. इस साल साइंस स्ट्रीम में 99.46%, काॅमर्स स्ट्रीम में 97.52% और आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 88.25% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. हायर सेकेंडरी (HS) परीक्षाएं 3 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी.

West Bengal 12th Result 2025: किस जिले का रिजल्ट रहा सबसे अधिक?

पश्चिम बंगाल 12वीं में मेदिनीपुर जिले का रिजल्ट सबसे अधिक रहा. इस साल जिले का रिजल्ट कुल 95.4% दर्ज किया गया है, जो राज्य में सबसे अधिक है. वहीं एससी कैटेगरी का रिजल्ट 89 प्रतिशत,एसटी श्रेणी का 83.05 फीसदी और ओबीसी का 89.93 प्रतिशत दर्ज किया गया है. वहीं जो छात्र 12वीं में एक या दो विषयों में फेल हुए हैं. वह बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 2 मई को घोषित किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.