Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर... बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद...

BJP के अध्यक्ष में हो रही देरी! सारी तैयारी पूरी, आदेश का इंतजार, पहलगाम ने डाली बाधा

50

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से देश में हालात बदल गए हैं. पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से संभावित कार्रवाई को लेकर लगातार रणनीति बनाई जा रही है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष का इंतजार और लंबा हो गया है. तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बीजेपी के संगठन चुनावों को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है.

बीजेपी से जुड़े सूत्रों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए सारी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पार्टी आलाकमान से अब सिर्फ हरी बत्ती मिलने का इंतजार है. बीजेपी अब तक 14 राज्यों में संगठन चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है.

इस महीने यूपी-महाराष्ट्र को मिल सकता है नया अध्यक्ष

पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए कम से कम 18 राज्यों में पार्टी संगठन की चुनाव प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए. जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे वहां भी संगठन चुनाव की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है.

महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव अगले 15-20 दिनों में संभव माना जा रहा है. महाराष्ट्र और हरियाणा में पिछले साल के अंत में विधानसभा चुनाव हुए थे जबकि दिल्ली में साल की शुरुआत में चुनाव कराए गए. इसी तरह उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में चुनाव कराया जाना है.

संगठन की रफ्तार बरकरार

बीजेपी में किसी न किसी वजह से पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया बाधित होती जा रही है. बीजेपी नेताओं के मुताबिक नए अध्यक्ष को लेकर पार्टी के अंदर बने असमंजस के बावजूद संगठन के कामों की रफ्तार बरकरार है.

पार्टी की कल सोमवार को राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बुलाई गई बैठक में पार्टी से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की गई थी. बीजेपी ने पिछले महीने से 4 राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की है और कल की बैठक में इसी अभियान को लेकर समीक्षा की गई.

बीजेपी चला रही 4 राष्ट्रव्यापी अभियान

बीजेपी ने पिछले महीने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर देश भर में एक सप्ताह का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान चलाया था. इस अभियान के तहत करीब 2.5 लाख गांवों में पड़ने वाले 6 लाख बूथों पर संपर्क साधा गया. साथ ही बीजेपी के सक्रिय सदस्यों के लिए सम्मेलन कराए गए.

इसके अलावा बीजेपी की ओर से बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर भी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वक्फ संशोधन कानून और ‘एक देश एक चुनाव’ को लेकर भी पार्टी देशभर में जनजागरण अभियान चला रही है. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कल की बैठक में इन अभियानों की प्रगति पर संतोष जताया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.