Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक

भोपाल में रोड सेफ्टी को किया मजबूत, पुलिस को 200 हेलमेट और 100 बैरिकेड्स मिले

47

भोपाल: भोपाल के पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और सेहत के लिए निरंतर प्रतिबद्धता में, आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत शहर के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ रोड सेफ्टी एम्पावरमेंट ड्राइव का आयोजन किया। भोपाल पुलिस के प्रयासों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करते हुए, आईआईएफएल होम फाइनेंस ने शहरभर में सुरक्षित सड़कें सुनिश्चित करने के चल रहे सोशल कॉज को सपोर्ट करने के लिए 200 आईएसआई-ब्रांडेड हेलमेट और लगभग 100 बैरिकेड्स का सहयोग किया।

यह कार्यक्रम भोपाल पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम ने एक सार्थक अंतर लाने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम में भोपाल पुलिस के प्रमुख अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा, एडिशनल कमिश्नर पंकज त्यागी, डीसीपी श्रीमती श्रद्धा तिवारी और एडिशनल डीसीपी श्रीमती नीतू ठाकुर शामिल थे। आईआईएफएल होम फाइनेंस के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिनमें जोनल सेल्स हेड अमित सेंगर और जोनल सेल्स मैनेजर श्री अभिषेक जोशी शामिल थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.