Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पूरा ब्लैक आउट और यातायात रहेगा बंद… हमें 1971 का एक्सपीरियंस मॉक ड्रिल पर क्या बोले संजय राउत?

25

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव बना हुआ है. दोनों देशों के बीच जारी बयानबाजी और एक्शन के कारण तनाव कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है. यही कारण है भारत 7 मई को पूरे देश भर में मॉक ड्रिल करने वाला है. इसको लेकर आदेश भी जारी किया गया है. इसी मॉक ड्रिल को लेकर संजय राउत का बयान सामने आया है.

देश भर के 244 जिलों में 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जब देश में युद्ध जैसी स्थिति होती है तो मॉक ड्रिल होती रहती है. हमारे पास 1971 और कारगिल युद्ध का भी एक्सपीरियंस है. राउत ने कहा कि कल पूरा एक दिन ब्लैक आउट हो जाएगा. सायरन बजेंगे और कुछ होंगे. यातायात रुक जाएगी. ये हमने 1971 में देखा है.

उन्होंने कहा कि सरकार अगर मॉक ड्रिल कराना चाहती है तो ठीक है. 1971 के समय हमारे पास कोई संचार के साधन नहीं थे, लेकिन आज हमारे पास बहुत से संसाधन मौजूद हैं. आप लोगों को बता सकते हैं कि क्या करना है क्या नहीं करना है.

संजय राउत लगातार उठा रहे सरकार पर सवाल

पहलगाम हमले के बाद से ही संजय राउत सरकार पर हमलावर हैं. उन्होंने एक दिन पहले ही कहा था कि पहलगाम हमले को 12 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है. इसके बाद भी सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि सरकार ने कार्रवाई के नाम पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, युटुब चैनल और पानी रोकने का काम किया है. ये बदला लेना नहीं होता है. अगर पाकिस्तान से बदला लेना है तो आपको इंदिरा जी का इतिहास देखना चाहिए. कैसे बदला लिया जाता है ये आपको पता चल जाएगा.

कैसे होगी मॉक ड्रिल?

सिविल डिफेंस की बेहतर तैयारी करना है. देश में आखिरी बार मॉक ड्रिल 1971 में हुई थी. मॉक ड्रिल के दौरान तेज आवाज वाला वॉर्निंग सिस्टम की आवाज सुनाई देगी. ये आवाज़ आस पास के 3 किलोमीटर के एरिया तक सुनाई देगी. इस सायरन के मतलब होता है कि आप सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं. सिर्फ खुले इलाकों से हट जाएं. इसमें जिला अधिकारी होमगार्ड, पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.