Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...

राजस्थान के इस कॉलेज में 37 दिन से खड़ा है हेलीकॉप्टर, सिक्योरिटी में गार्ड्स तैनात; आखिर कब उड़ेगा?

35

राजस्थान के पाली में कन्या महाविद्यालय है. यहां कॉलेज के परिसर में बने हैलीपेड पर बीते 37 दिनों से एक हेलीकॉप्टर खड़ा है. यह कब उड़कर यहां से जाएगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है. फिलहाल हेलीकॉप्टर की सिक्योरिटी में गार्ड्स की तैनाती है. वे 24 घंटे मुस्तैद होकर हेलीकॉप्टर की निगरानी में जुटे हुए हैं.

इस हेलीकॉप्टर से राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे 29 मार्च को आए थे. जब राज्यपाल वापसी के लिए हेलीकॉप्टर से जाने लगे तो इसमें कुछ तकनीकी खामी आ गई. हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी, उसमें से धुआं उठने लगा. थोड़ी ऊंचाई पर उड़ने के बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर को दोबारा परिसर स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग करा दी. तभी से कन्या महाविद्यालय में हेलीकॉप्टर खड़ा है.

हेलीकॉप्टर की सिक्योरिटी में निजी गार्ड की तैनाती

इस हेलीकॉप्टर की सिक्योरिटी में पहले स्थानीय थाने की पुलिस तैनात थी. लेकिन यह हेलीकॉप्टर एक निजी कम्पनी का है, इसलिए अब यहां पुलिसकर्मियों को हटाकर निजी गार्ड की तैनाती कर दी गई है. ये गार्ड कॉलेज के परिसर में हेलीकॉप्टर के पास मौजूद रहते हैं.

कन्या महाविद्यालय से जुड़े टीचरों के मुताबिक, पहले कहा गया था कि हेलीकॉप्टर तीन-चार दिन में ठीक हो जाएगा. लेकिन अभी तक ये ठीक नहीं हुआ है. हालांकि, नया इंजन मंगाया गया है, जिसे लगाने के लिए बाहर से इंजीनियर बुलाया जाएगा. इसे ठीक होने में अभी और तीन-चार दिन लगने की बात कही जा रही है.

कंपनी को प्रिंसिपल ने लिखा लेटर

वहीं, प्रिंसिपल का कहना है कि हेलीकॉप्टर की सिक्योरिटी में तैनात गार्ड्स कॉलेज के बिजली-पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके किराया के लिए संबंधित कंपनी को लेटर लिखा गय़ा है, जिसे देने के लिए वह सहमत हैं. इस राशि को कॉलेज के विकास कोष में जमा करा दिया जाएगा. कॉलेज प्रबंधन खुद चाहता है कि जल्द से जल्द हेलीकॉप्टर की तकनीकी समस्या दूर हो और वह यहां से सकुशल जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.