पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए स्कूल के इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री गोइंदवाल साहिब में एक समारोह के दौरान मेहमानों को विद्यार्थियों द्वारा पकोड़े परोसने के मामले में ये कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि 2 मई को स्कूल में उद्धाटन कार्यक्रम रखा गया था और यहां राजनीतिक नेता मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। इस दौरान एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें बच्चे मेहमानों को पकोड़े सर्व कर रहे थे। इसके बाद शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूल के इंचार्ज गुरप्रताप सिंग को सस्पेंड कर दिया।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.