Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

Instagram अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें, ये तरीका बचा लेगा सब डेटा

34

आज के समय में सोशल मीडिया का इस्तेमाल लगभग हर कोई करता है. खासतौर पर Instagram लोगों के बीच काफी पॉपुलर है. लेकिन जैसे-जैसे इंस्टाग्राम का इस्तेमाल बढ़ा है, वैसे-वैसे हैकिंग के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं. कई बार यूजर को पता ही नहीं चलता कि उसका अकाउंट हैक हो गया है और उसके फोटो, मैसेज व डेटा किसी और के हाथ लग चुके हैं.

अगर आपका Instagram अकाउंट हैक हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. नीचे बताए गए कुछ आसान स्टेप्स अपनाकर आप अपना अकाउंट वापस हासिल कर सकते हैं और भविष्य में उसे हैक होने से भी बचा सकते हैं.

सबसे पहले क्या करें?

अगर आपको लगे कि आपका अकाउंट हैक हो गया है तो सबसे पहले https://www.instagram.com/hacked/ पर जाएं. यहां My account was hacked ऑप्शन सेलेक्ट करें. इसके बाद अपना यूजरनेम, ईमेल या मोबाइल नंबर डालें. इसके बाद इंस्टाग्राम आपसे आइडेंटिटी प्रूफ (जैसे वीडियो सेल्फी) मांग सकता है. जिससे वो कंफर्म कर सकें कि अकाउंट आपका ही है.

पासवर्ड रीसेट करें

अगर अकाउंट अब भी आपके फोन नंबर या ईमेल से जुड़ा है, तो इंस्टाग्राम की Forgot Password फीचर से आप नया पासवर्ड बना सकते हैं. इसके लिए आपको पासवर्ड रिसेट लिंक भेजा जाएगा.

अकाउंट वापस मिलने के बाद ये करें

पासवर्ड तुरंत बदलें और ऐसा पासवर्ड रखें जो किसी को आसानी से समझ न आ सके. Two-Factor Authentication (2FA) ऑन करें, जिससे लॉगिन के समय एक एक्स्ट्रा कोड डालना पड़े. अनजान थर्ड-पार्टी ऐप्स को अकाउंट से हटा दें. अपनी Login Activity चेक करें और अनजान डिवाइसेज से लॉगआउट करें.

फ्यूचर में हैकिंग से कैसे बचें?

कभी भी किसी फर्जी लिंक या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें. अपने पासवर्ड को किसी के साथ शेयर न करें. हर कुछ महीनों में पासवर्ड बदलते रहें. Google Authenticator जैसे ऐप से टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन स्टार्ट रखें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.