Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Itarsi Leopard News: ऑर्डनेंस फैक्ट्री और केंद्रीय विद्यालय परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वन ... Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक...

दादी को हुआ 20 साल के लड़के से प्यार, बहू ने रोमांस करते पकड़ा तो भाग गई घर से… अब कर रही ये जिद

35

कहते हैं कि प्यार में न तो रंग-रूप देखा जाता है और न ही उम्र. इश्क तो किसी से भी हो सकता है. ऐसा ही अजब-गजब मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सामने आया है. यहां अधेड़ उम्र की महिला को 20 साल के लड़के से प्यार हो गया. महिला के 9 बच्चे और दो पोता-पोती हैं. जब बहू ने सास को रंगरेलियां मनाते पकड़ा तो उसने घर पर इस बारे में बताया. घर वालों ने विरोध किया तो दादी अम्मा आशिक की खातिर घर से भाग गई. अब वो पति और बच्चों के पास वापस नहीं जाना चाहती. अपने 20 साल के बॉयफ्रेंड के साथ ही रहना चाहती है.

लड़के की उम्र महिला के बड़े बेटे की उम्र से भी कम है. वो पेशे से मेहंदी लगाने का काम करता है. उसकी भी 6 मई को शादी होनी है. लेकिन शादी से पहले ही उसकी प्रेमिका यानी दादी की उम्र वाली इस महिला ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है. महिला की जिद से परिवार, गांववाले और खुद प्रेमी भी हैरान-परेशान हो गया है. महिला, इस रिश्ते का विरोध करने वालों को आत्महत्या की धमकी भी दे रही है.

मामला शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील क्षेत्र के एक गांव का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां नौ बच्चों की मां का मेहंदी लगाने वाले 20 साल के एक लड़के पर दिल आ गया. महिला अब अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई है. एक हफ्ते पहले महिला अपने प्रेमी के घर पहुंच गई थी. किसी तरह परिवारवालों ने उसे बुलाया और तब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा.

बताया जा रहा है कि पुलिस के सामने भी हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ. पता चला कि महिला दो बेटों और एक बेटी की शादी भी हो चुकी है. उसके एक बेटे के भी दो बच्चे हैं. जिस युवक से महिला अपने प्रेम का दावा कर रही है उसकी भी शादी तय हो चुकी है. छह मई को उसकी बारात जानी है. युवक महिला के पड़ोस के ही एक गांव का रहने वाला है. मेहंदी लगाने वाले इस युवक का महिला के गांव में आना-जाना था. इसी के चलने दोनों के बीच संबंध हो गया.

घर से भागकर प्रेमी के पास गई महिला

महिला का पति एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है. उसका कहना है कि एक दिन उसने और उसकी बहू ने पत्नी को उस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया. सबने इस पर एतराज किया लेकिन महिला और उसके प्रेमी का रिश्ता जारी रहा. दोनों अक्सर साथ-साथ दिखने लगे. इस पर महिला के पति और बेटे ने सख्ती की तो 29 अप्रैल को दो छोटे बच्चों को साथ लेकर महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई.

प्रेमी भी महिला की जिद से परेशान

परिवार वालों के मुताबिक, काफी समझाने-बुझाने पर महिला अपने प्रेमी के साथ गांव में लौट तो आई लेकिन घर में रहने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. सबने महिला को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी. महिला की जिद के आगे प्रेमी भी परेशान दिखा. उसने बताया कि वह अपने काम से बरेली गया था. महिला वहां भी पहुंच गई थी. प्रेमी ने कहा कि महिला ने उसे आत्महत्या की धमकी दी और साथ लेकर गांव आई. पुलिस का कहना है कि मामले में अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.