Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की दो सीटें 6 महीने से ज्यादा समय से खालीं, कब होंगे उपचुनाव?

14

जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से फिलहाल दो सीटें 6 महीनों से खाली हैं. इन सीटों पर उपचुनाव को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. जनवरी में चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर की नागरोटा विधानसभा सीट पर उपचुनाव को टाल दिया था. उस समय आयोग ने खराब मौसम का हवाला दिया था. इन दोनों सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया पिछले महीने शुरू हो चुकी थी, जो लगभग अब समाप्त हो चुकी है.

जम्मू और कश्मीर विधानसभा में खाली पड़ी बडगाम और नागरोटा सीटों के लिए मतदाता सूची की स्पेशल समरी 5 मई को पूरा हो चुकी है और वोटर लिस्ट भी अपडेट की जा चुकी है. इसके बाद चुनाव आयोग यहां उपचुनाव कराने के बारे में फैसला लेगा. हालांकि पहलगाम हमले के हालातों को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव का पूरा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा. फिलहाल चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव आयोग किसी भी समय उपचुनाव का ऐलान कर सकता है.

निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या बडगाम में 156 से बढ़ाकर 173 और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 145 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है. अधिकारियों तरफ से इसकी जल्द ही सूची भी जारी की जाएगी. जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस को 42 सीटें, ,बीजेपी को 29 सीटें, कांग्रेस को छह और पीडीपी को तीन सीटें मिली थीं. बाद में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने गठबंधन की सरकार बनाई थी.

चुनाव आयोग नहीं करा पाया तय समय पर चुनाव

जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 151 ए के अनुसार, किसी भी रिक्त पद को भरने के लिए उपचुनाव सीट खाली होने की तारीख से छह महीने के भीतर कराया जाना चाहिए. हालांकि, चुनाव आयोग छह महीने की समय सीमा के भीतर यह प्रक्रिया नहीं करा सका है. जनवरी में चुनाव आयोग ने कहा था कि उसके पास पर्याप्त समय मौजूद है.

क्यों होने हैं बडगाम और नगरोटा में उप-चुनाव?

जम्मू कश्मीर में 2024 के अक्टूबर महीने में विधानसभा चुनाव कराए गए थे. इस चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दो सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीता था. इसमें एक सीट बडगाम और दूसरी गांदरबल थी. इसके बाद उन्होंने तय किया था कि वह गांदरबल सीट से विधायक बने रहेंगे क्योंकि पार्टी इस इलाके में मजबूत पकड़ रखती है. यही कारण है कि अब्दुल्ला ने बडगाम सीट को छोड़ दिया था. दूसरी सीट नगरोटा विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए कराए जाने हैं क्योंकि बीजेपी नेता देविंदर सिंह का निधन हो गया और वह इस सीट से विधायक थे.aa

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.