Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद

शादी की खुशियां मातम में बदलीं! दूल्हे को लग गई थी हल्दी, फिर अचानक उठा सीने में दर्द; मौत

30

मध्य प्रदेश के शिवपुरी-जिले के पोहरी विधानसभा के भटनावर गांव में एक परिवार में बेटे की शादी की तैयारियां चल रही थीं. वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो गाए थे. इसी दौरान गुरूवार की देर रात अचानक पूर्णतः स्वस्थ दूल्हे के सीने में अचानक से दर्द उठा. परिवार वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर उसका इलाज कर पाते उससे पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं.

जिस बेटे का सेहरा सजाने की तैयारी चल रही थी, नियति ने उसकी अर्थी सजवा दी. जानकारी के अनुसार भटनावर गांव के निवासी 30 वर्षीय कुलदीप नामदेव की 5 मई को शादी होनी थी. घर में वैवाहिक कार्यक्रमों की रस्में शुरू हो चुकी थीं. दूल्हे को हल्दी भी लगा दी गई. इसी दौरान 1 मई की देर रात अचानक से कुलदीप के सीने में दर्द उठा तो परिवार वाले उसे गांव के एक प्राइवेट डाक्टर के यहां ले गए.

परिवार वालों ने क्या कहा?

उक्त डाक्टर ने परिवार वालों को सलाह दी कि वह उसे तत्काल शिवपुरी ले जाएं. डाक्टर की सलाह पर कुलदीप के परिवार वाले उसे तत्काल शिवपुरी के सिद्धी विनायक हास्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसका चैकअप किया तो कुलदीप की मौत हो चुकी थी. परिवार वालों का कहना है कि कुलदीप पूरी तरह से स्वस्थ था.

परिवार वालों ने कहा कि उसे कभी किसी भी तरह की बीमारी नहीं रही, लेकिन अचानक से उठे दर्द ने उसे इलाज का मौका ही नहीं दिया. 2 मई को कुलदीप के घर में रतजगे की रस्म अदा की जानी थी, लेकिन उसका अंतिम संस्कार किया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.