Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह...

Traffic नियमों की अनदेखी पड़ेगी महंगी, वाहन चालक हो जाएं सावधान!

35

फरीदकोट : डा. प्रज्ञा जैन एस.एस.पी. फरीदकोट के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए फरीदकोट ट्रैफिक पुलिस शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के माध्यम से लगातार निगरानी कर रही है। परिणामस्वरूप, फरीदकोट पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान 7247 चालान जारी किए हैं और 33 लाख 60 हजार 900 रुपए जुर्माना वसूला गया।

आमतौर पर देखा गया है कि बाजारों में अवैध पार्किंग सड़क जाम का मुख्य कारण है, जिसके कारण आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं तथा सड़कों पर यातायात को सुचारू करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा, फरीदकोट पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग, कार की खिड़कियों पर अनाधिकृत काली फिल्म और काली जाली लगाने के चालान काटे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना है ताकि अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, नशे में ड्राइविंग तथा अन्य यातायात उल्लंघनों को रोका जा सके। यातायात पुलिस की टीमें जिले के विभिन्न हिस्सों में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज, गांव व शहरों में यातायात जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। एसएसपी फरीदकोट ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.