Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gold and Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिए जालंधर में क्या है आज का नया... Travel Agent Fraud in Punjab: पैसों के साथ दस्तावेज लेकर विदेश नहीं भेजा, बैंक से फर्जी लोन भी निकलव... Punjab Police Guidelines for Petrol Pumps: बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को पेट्रोल देने पर रोक, अमृतस... Ludhiana Municipal Corporation Protest: सफाई कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, विधायक अशोक पराशर के घर का ... Tapa Mandi Accident News: घड़ेली चौक के पास टूटी ट्राले की हुक, खेत में बिखरे नमक के गट्टे और फसल का... Baljit Nagar Murder Mystery: 10 साल की बेटी के बयान से खुला राज, पत्नी का गला घोंटने वाले पति को पुल... Yamuna Cleaning Mission 2029: जब तक यमुना साफ नहीं होगी, गंगा को स्वच्छ करना अधूरा है- गृह मंत्री अम... Delhi Police Denies Karni Sena Permission: जंतर-मंतर प्रदर्शन अनुमति मामला पहुंचा हाईकोर्ट, राज शेखा... IND vs AFG 3rd T20I Preview: सीरीज पर कब्जा करने के बाद बेंच स्ट्रेंथ आजमाएगी टीम इंडिया, वैभव को ले... Kareena Kapoor Upcoming Movie Dayra: मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी करीना, जानिए फिल्म ...

फिर खुला अटारी बॉर्डर, पाक नागरिक शाम तक करते रहे इंतजार और फिर…

34

पहलगाम आतंकी हमले का बाद एक बार फिर अटारी बॉर्डर के गेट को खोलने की खबर सामने आई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार भारत की तरफ से एक बार फिर अटारी बॉर्डर के गेट खोले गए और बॉर्डर पर फंसे नागरिकों को वापस भेजा गया।  आपको बता दें कि गत दिन (वीरवार) को अटारी बॉर्डर का गेट खोला गया जिसके चलते कई पाकिस्तानी नागरिक वापस जाने के लिए बॉर्डर पर पहुंचे लेकिन पाकिस्तान द्वारा गेट नहीं खोले गए और पाकिस्तानी नागरिक वहीं बॉर्डर पर ही फंस गए। बताया जा रहा है कि, कल पूरा दिन पाकिस्तान का गेट खुलने का इंतजार करते रहे लेकिन शाम 5 बजे तक गेट नहीं खोला गया। आपको बता दें कि लोग जम्मू कश्मीर सहित कई राज्यों से अटारी बॉर्डर पर पहुंचे थे।

वहीं बॉर्डर पर भारत की तरफ से सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली लेकिन पाकिस्तान ने अपने ही नागरिकों के लिए गेट नहीं खोला। आपको ये भी बता दें कि जम्मू कश्मीरके पहलगाम आतंकी हमले के बाद अचानक तनावपूर्ण हुए माहौल के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को वापस जाने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी। इस दौरान 1008 पाकिस्तानी नागरिक वापस लौटे और 1575 भारतीय वापस आए हैं। लेकिन गत दिन 1 मई को पाकिस्तान ने गेट नहीं खोला जिस दौरान नागरिक फंस गए।

इस संबंधी पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का बयान भी सामने आया है। मंत्रालय का कहना है कि, अचानक वीजी रद्द होने के कारण कई मरीज इलाज बीच में छोड़ कर वापस लौटे, कई परिवार बिछड़ गए हैं। वापस लौटने की अंतिम तारीख 30 अप्रैल थी, लेकिन उसके बाद भी कई नागरिक बॉर्डर पर फंस गए। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का कहना है कि अगर भारत अनुमति देता है हम अपने नागरिकों को वापस  लेने के लिए तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.